Posts

बूथ जीता तो चुनाव जीता के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे कहा नूँह चुनाव पंचायत प्रभारी पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने

Image
बूथ जीता तो चुनाव जीता के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे कहा नूँह चुनाव पंचायत प्रभारी पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने Faridabad :पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने बतौर चुनाव प्रभारी नूँह मे कार्यकर्ताओं के साथ पहली मीटिंग की। पूर्व मंत्री ने मीटिंग की शुरुआत मे ही कहा की प्रदेश में होने वाले पंचायतों के चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें और जनता के बीच जाकर उनसे सीधा संवाद करें। पूर्व मंत्री ने कहा की पार्टी के जीत के मंत्र के साथ हम सब कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे ओर बूथ जीता तो चुनाव जीता के संकल्प के साथ आगे बढ़कर हरियाणा मे जीत दर्ज करेंगे। पूर्व मंत्री ने कहा की अखंड भारत बनाने के लिए भाजपा का हर चुनाव में जीत दर्ज करना जरूरी है फिर वो चाहे छोटे चुनाव हो या बड़े चुनाव। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की राह पर अग्रसर है ओर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में पार्टी का संगठन बहुत मजबूत हुआ है ओर नतीजा ये है की पीछे भी जो चुनाव हुए है उसमे भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है ओर हर चुनाव में अच्छे स्तर पर जीत...

डी.पी.एस.जी. फरीदाबाद में सम्मान समारोह का आयोजन

Image
 डी.पी.एस.जी. फरीदाबाद में सम्मान समारोह का आयोजन  फरीदाबाद  : प्रतिभा के बल पर ही लोग ऊंचाई पर पहुंचते हैं। प्रतिभा संपन्न व्यक्ति की सुगंध चारों तरफ फैल जाती है। डीपीएसजी, फरीदाबाद देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में "आजादी का अमृत महोत्सव" मना रहा है। दस दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में 18 अगस्त 2022 को डी.पी.एस.जी. फरीदाबाद के प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ,जिसमें समाज व राष्ट्र की प्रगति में सहायक विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्यों को उनकी प्रतिभा तथा विशिष्ट उपलब्धियों की सराहना हेतु सम्मानित किया गया | कार्यक्रम का आरम्भ दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ |उसके बाद प्राचार्या महोदया प्रीति सांगवान ने गेस्ट ऑफ़ ऑनर श्री एस .एस .गुसाई के साथ - साथ सभी अतिथियों का अभिवादन किया | उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह के आयोजन से बच्चों को कुछ करने की प्रेरणा मिलती है। उनके जज्बातों को एक नई दिशा मिलती है। उनमें दृढ इच्छा शक्ति पल्लवित और पुष्पित होती है। समन्वयक महोदया अंजू मालिक ने पी पी टी के माध्यम से डीपीएस गाज़ियाबाद...

यूपी पुलिस कांस्टेबल की फर्जी आईडी और 4 फर्जी आधार कार्ड सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच 30 ने किया गिरफ्तार

Image
यूपी पुलिस कांस्टेबल की फर्जी आईडी और 4 फर्जी आधार कार्ड सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच 30 ने किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से बरामद की गई यूपी पुलिस की आईडी पर आरोपी का नाम, फोटो तथा उसका सही पता लिखा हुआ था परंतु आरोपी यूपी पुलिस में कार्यरत नहीं था। वहीं जो आधार कार्ड आरोपी के कब्जे से बरामद किए गए हैं उसमें आरोपी ने अपना फोटो लगा रखा है परंतु चारों आधार कार्ड में नाम अलग-अलग है। फरीदाबाद: डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच 30 प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र की टीम ने एक आरोपी को यूपी पुलिस की फर्जी आईडी तथा 4 फर्जी आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम तेजपाल है जो मथुरा के नंगला दीपा गांव का रहने वाला है। आरोपी की उम्र करीब 25 वर्ष है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों के सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को फर्जी आईडी कार्ड के साथ बाईपास रोड से काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से यूपी पुलिस कांस्टेबल का फर्जी आईडी कार्ड तथा चार फर्जी आधार कार्ड बरामद...

जेजेपी प्रदेश प्रवक्ता उमेश भाटी ने बाढ़ संभावित यमुना किनारे बसी कॉलोनियों का किया दौरा

Image
 जेजेपी प्रदेश प्रवक्ता उमेश भाटी ने बाढ़ संभावित यमुना किनारे बसी कॉलोनियों का किया दौरा  फरीदाबाद - जेजेपी प्रदेश प्रवक्ता उमेश भाटी ने अपनी टीम के साथ युमना किनारे बसी कॉलोनियों को दौरा किया। वैसे दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार कम हो रहा है, लेकिन गुरुवार को पानी खतरे के निशान 205.5 मीटर से थोड़ा ऊपर ही है।दिल्ली के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार,  बेशक जल स्तर स्थिर हो गया हो । लेकिन खतरा अभी कम नहीं हुआ है।  दिल्ली से सटे  फरीदाबाद की बात करे तो यमुना किनारे बसे बसंतपुर,शिव एंकलेव बल्लभगढ़ के शाहपुरा खादर और गांव अरवा में यमुना का पानी खेतों तक कभी भी पहुंच सकता है।  इन सब के बीच शुक्रवार की सुबह जेजेपी प्रदेश प्रवक्ता उमेश भाटी ने अपनी टीम के साथ यमुना किनारे बसे कॉलोनियों का दौरा किया। मौके पर मौजूद पीड़ित लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा की यमुना का जलस्तर खतरे के निशान पर बना हुआ है। और शनिवार को देखना होगा कि जलस्तर कम होता है या बढ़ता है। मौके पर  जेजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने आस पास कई इलाकों का दौरा किया।  और लोगों से बातचीत कर पूरी ...

जजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम "एक बूथ -एक यूथ" की अध्यक्षता प्रदेश युवाध्यक्ष रविंद्र सांगवान व जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने संयुक्त रूप से की

Image
 जजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम "एक बूथ -एक यूथ" की अध्यक्षता प्रदेश युवाध्यक्ष रविंद्र सांगवान व जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने संयुक्त रूप से की फ़रीदाबाद.17 अगस्त। गांव अटाली में आयोजित कार्यक्रम "एक बूथ -एक यूथ" की अध्यक्षता जजपा युवा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान व जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने संयुक्त रूप से की। यह कार्यक्रम युवा जिलाध्यक्ष नलिन हुड्डा द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हर बूथ पर एक यूथ को तैनात किया जा सके। प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान ने हरियाणा प्रदेश के संगठन की मजबूती पर बल दिया तो वही जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने फरीदाबाद जिला की तरफ से संगठन को मजबूत बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा के जेजेपी संगठन में फरीदाबाद जिला अव्वल रहेगा जिसमें सबसे मजबूत कार्यकर्ता जिला फरीदाबाद में होंगे। इस कार्यक्रम में  आये हुए सभी अतिथियों व कार्यकर्ता साथियों का पहुंचने पर जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने अभिनंदन किया और आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव रब्बू पंवार,बेगराज नागर, उमेश भाटी, अरविंद भारद्वाज, तेजपाल ड...

ब्यापार मंडल फरीदाबाद कार्यालय पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित:- राजेश भाटिया

Image
 ब्यापार मंडल फरीदाबाद कार्यालय पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित:- राजेश भाटिया   फरीदाबाद.14 अगस्त।भारत के आजादी अमृत महोत्सव के तहत  जजपा के जिलाध्यक्ष व ब्यापार मंडल फरीदाबाद अध्यक्ष राजेश भाटिया के नेतृत्व में उनके  तिकोना पार्क स्थित कार्यालय में जजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं व व्यापारी भाइयों ने एक साथ ध्वजारोहण किया। जिसमें जजपा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केसी बांगड़ एवं पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष संजय कबलाना मुख्य अतिथि रहे। जजपा के जिलाध्यक्ष व ब्यापार मंडल फरीदाबाद के अध्यक्ष राजेश भाटिया ने बताया कि 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिले भर में विभिन्न क्षेत्रों से शामिल हुए तिरंगा रैली के माध्यम से आमजन को झंडा संहिता के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें बताया कि हर-घर तिरंगा अभियान के तहत किस तरह तिरंगा फहराया जाए, राष्ट्र हित में पूरे सम्मान के साथ हर-घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा फहराने का आह्वान किया जा रहा है कि आमजन अपने घर, दुकान, कार्यालय ...

झंडा वितरण कार्यक्रम में की घोषणा, 14 तारीख को होगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा - पूर्व मंत्री विपुल गोयल

Image
 हर घर तिरंगा अभियान के तहत झंडा वितरण का कार्यक्रम किया आयोजित - पूर्व मंत्री विपुल गोयल। झंडा वितरण कार्यक्रम में की घोषणा, 14 तारीख को होगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा - पूर्व मंत्री विपुल गोयल। Faridabad। आज पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल द्वारा अपने कार्यालय सेक्टर 16 में सभी कार्यकर्ताओ में बड़ी संख्या में निशुल्क तिरंगा वितरित कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया । इस मोके पर लोगो से अपील करी की 16 अगस्त को अपने तिरंगे को सम्मान के साथ सहेजकर रखे ताकि अगले साल दोबारा हम तिरंगा फहरा सके । पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने लोगों से अपील करते हुए कहा की आने वाली 14 अगस्त को सांय 4 बजे अग्रवाल धर्मशाला, नजदीक पथवारी मंदिर ओल्ड फ़रीदाबाद से ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी, जिसमे सभी जाति- धर्म के लोग देशप्रेम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले ओर 14 तारीख को ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा के साक्षी बने।  पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा की आजादी के अमृत महोत्सव के माध्यम उन सभी लोगों को स्वतंत्रता और लोकतंत्र के सही मायने बताने बहुत जरूरी है और साथ ही यह बताना भी जरूरी है कि इन 75 वर्षों में भारत ने क्या उपलब्धि...