Posts

Showing posts from July, 2022

पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल के भतीजे अमन गोयल ने हरिद्वार तीर्थधाम के लिए माँ गंगा मे स्नान हेतू यात्रियों से भरी बस को हरी झंडी दिखा रवाना किया

Image
 जन सेवा करना ही जीवन का लक्ष्य है  - अमन गोयल युवा भाजपा नेता।  पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल के भतीजे अमन गोयल ने हरिद्वार तीर्थधाम के लिए माँ गंगा मे स्नान हेतू यात्रियों से भरी बस को हरी झंडी दिखा रवाना किया  फरीदाबाद विधानसभा की भारत कॉलोनी पदम् नगर से निशुल्क हरिद्वार तीर्थ यात्रा के लिए बस भेजी गयी। इससे पहले भी विपुल गोयल हरियाणा सरकार मे बतौर मंत्री रहते हुए लोगो की सेवा करते आ रहे है ओर अब तक गोयल हजारों तीर्थ यात्रियों को शिर्डी, वैष्णो देवी व अन्य तीर्थो पर निशुल्क भेज चुके हैं ।  इस मोके पर पूर्व मंत्री के भतीजे ओर युवा नेता अमन गोयल ने कहा की विधानसभा के सभी लोग उनके अपने है ओर अपनों की सेवा करना ही उनके परिवार के दिये संस्कार है ।  इस बारे जब अमन गोयल से बातचीत की तो उन्होंने बताया की फरीदाबाद क्षेत्र की जनता की सेवा उनका पुरा परिवार वर्षो से करते आ रहे है ओर अपने सम्पूर्ण जीवन काल में क्षेत्र की जनता की सेवा करते रहेंगे और सभी लोग जो किसी भी कारण से किसी तीर्थ स्थान पर जाने में असमर्थ रहते हैं उन्हें अपनी तरफ से तीर्थ यात्रा करवाते रहेंगे ।...

पंजाब अग्रवाल समाज के सदस्यों ने जन्मदिन पर लगाए पौधे

Image
 पंजाब अग्रवाल समाज के सदस्यों ने जन्मदिन पर  लगाए पौधे Faridabad: पंजाब अग्रवाल समाज ने कहा है कि पर्यावरण को हरा-भरा व धरा को शीतल रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उन्हें वृक्ष बनाना चाहिए। पंजाब अग्रवाल समाज ने इस पुण्य कार्य को अपने प्रत्येक सदस्य व उसके परिवार के सदस्य के जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ पर करने का निर्णय लिया है। समाज ने इसकी शुरुआत बुधवार को अपने तीन सदस्यों अनिल गर्ग,धनंजय बंसल, करीशव गुप्ता के जन्मदिन पर सेक्टर 10- 11 की डिवाइडिंग रोड पर तीन गुलमोहर के बड़े पौधे लगाकर की है। समाज के अध्यक्ष रांतिदेव गुप्ता व महासचिव अमर बंसल छाड़िया ने कहा है कि लगाये पौधों की देखभाल व सुरक्षा के लिए एक कार्यदल का गठन किया गया है। हर संभव कोशिश की जाएगी जितने भी पौधे लगाए जाएं वे सभी हरे-भरे बड़े वृक्ष बनें। कार्यक्रम में मानव सेवा समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के अध्यक्ष अनूप गुप्ता, प्रक्रूथी ट्रस्ट की अध्यक्ष रमा सरना, अन्य पदाधिकारी  विजय गुप्ता,दिनेश गोयनका, निकुंज गुप्ता,शाईन गर्ग, स्माईल गर्ग, कॉमन वैल्थ 2018 स्वर्ण पदक विजेता...

बच्चों को जमीन पर पढ़ता देख सरकारी स्कूल पहुंचे उमेश भाटी

Image
 बच्चों को जमीन पर पढ़ता देख सरकारी स्कूल पहुंचे उमेश भाटी फरीदाबाद - सेहतपुर गांव के सीनियर सेकंडरी स्कूल में कमरों की कमी के कारण बरामदे में पढाई करने को मजबूर है स्टूडेंट्स । इसको लेकर मीडिया में खबर छपने के बाद तिगांव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी और प्रदेश प्रवक्ता जजपा उमेश भाटी कार्यकर्ताओं के साथ गवर्नमेंट स्कूल का मुआयना करने पहुंचे । सरकारी स्कूल सेहतपुर की बदहाल दशा सुधारने को लेकर  पीछे भी स्थानीय लोगों ने कई बार धरना प्रदर्शन किया था । जिसके बाद शिक्षा विभाग की और से स्कूल के कमरों के लिए करीब 5 करोड़ का बजट पास कर दिया गया था। काम चलने के कारण स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि कोरोना के बाद स्कूल खुलने पर बच्चों को इस समय जमीन पर ही बैठकर पढ़ाई करनी पढ़ रही है। गुरुवार को बच्चों की परेशानी देख उमेश भाटी और उनकी टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने इस परेशानी लेकर स्कूल स्टाफ से सारी जानकरी प्राप्त की । और मौके पर ही जिला शिक्षा अधिकारी  डॉ. मुनेश चौधरी से बात की और पहले की तरह स्कूल दो शिफ्ट में चलाने को लेकर शिक्षा अधिकार...

सोशल मीडाया पर फेक आईडी बनाकर महिला की फोटो वायरल करने वाले आरोपी को महिला थाना सेन्ट्रल ने गुजरात से गिरफ्तार कर, भेजा जेल

Image
सोशल मीडाया पर फेक आईडी बनाकर महिला की फोटो वायरल करने वाले आरोपी को महिला थाना सेन्ट्रल ने गुजरात से गिरफ्तार कर, भेजा जेल फरीदाबाद- डीसीपी सेन्ट्रल श्री मुकेश मल्होत्रा द्वारा महिला विरुद्ध अपराध में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए महिला थाना सैन्ट्रल प्रभारी गीता की टीम ने सोशल मीडाया पर फेक आईडी बनाकर महिला की फोटो वायरल करने वाले आरोपी प्रवीण कुमार उर्फ नरेश कुमार(40 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रवीण उत्तराखंड के उधम सिंह जिले के गांव चकरपुर का रहने वाला है। महिला थाना में आरोपी के खिलाफ 9 मार्च को सोशल मीडाया पर फेक आईडी बनाकर फोटो वायरल करने की शिकायत मिली थी। जिसपर आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने अपने सूत्रों से गुजरात के द्वारकाधीश का पता लगा। जिसपर महिला थाना प्रबन्धक ने अपने नेतृत्व में ASI अजय सिंह ,HC कविता, सिपाही नरेश,जयवीर की टीम नियुक्त कर गुजरात के द्वारकाधीश में रेड की जहां से आरोपी को काबू कर फरीदाबाद लाया गया। आरोपी गुजरात के एक होटल में...

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया की प्रशंसा की

Image
 विकास की चाबी कार्यक्रम के तहत उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शहरवासियों से हुए रूबरू उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया की प्रशंसा की बल्लबगढ़.24 जुलाई।हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विकास की चाबी अभियान के अंतर्गत अग्रवाल धर्मशाला आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उनके पहुंचने पर जेजेपी जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और अन्य पदाधिकारियों व शहर के मोजिज लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इससे पहले डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने फरीदाबाद में युवा जेजेपी द्वारा जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए चलाए गए ‘विकास की चाबी’ के तहत शिक्षा की चाबी से शुरुआत कर अभियान की गति को तेज किया जा रहा है इसी कड़ी में उपमुख्यमंंत्री ने शहरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जेजेपी ने जरूरतमंद और जनहित की सेवाओं के साथ विकास गति को तेज करना है जे जे पी के पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता प्रत्येक हल्के में लोगों के साथ तालमेल बनाकर जन समस्याओं का निराकरण करने के लिए प्रयासरत है। इसी अवसर पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जिलाध्यक्ष राजेश...

जजपा चुनाव प्रभारी श्रम मंत्री अनूप धानक व अन्य प्रभारियों सहित जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया भी बैठकों में शामिल रहे

Image
 जजपा चुनाव प्रभारी श्रम मंत्री अनूप धानक व अन्य प्रभारियों सहित जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया भी बैठकों में शामिल रहे फरीदाबाद. 22 जुलाई। जननायक जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी राज्य श्रम मंत्री अनूप धानक. राष्ट्रीय सचिव केसी बांगड़. पूर्व मंत्री हर्ष कुमार. राष्ट्रीय सचिव सूबे सिंह बोहरा, पूर्व विधायक रमेश खटक व शैलजा भाटिया ने जिले की विभिन्न क्षेत्रों में नगर निगम चुनाव के मद्देनजर बैठकैं आयोजित की। आपको बता दें कि बड़कल क्षेत्र में प्रेम किशन आर्य पप्पी के कार्यालय और दोलताबाद ओल्ड फरीदाबाद तथा सीमा सितोरिया के निवास स्थान पर्वतीय कॉलोनी वार्ड नंबर 7 में पदाधिकारियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक  की गई। राज्य श्रम मंत्री अनूप धानक ने विभिन्न बैठकों में कार्यकर्ताओं से क्षेत्रीय बूथों को मजबूत करने के लिए निर्देश दिए उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की कमेटी बनाई जाए जो क्षेत्रीय लोगों से निरंतर संपर्क में रहें और जरूरतमंदों की सहायता तथा जनहित की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल्का प्रधान को सूचित करें ताकि बाधित कार्य को पूरा किया जा सके। चुनाव प्रभारी...

विभिन्न क्षेत्रों में एक दूसरे को ईद की दी बधाई:राजेश भाटिया

Image
 विभिन्न क्षेत्रों में एक दूसरे को ईद की दी बधाई:राजेश भाटिया फरीदाबाद.10 जुलाई। जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया के नेतृत्व में जजपा टीम ने जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी। जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने बताया कि टीकरी खेड़ा में असगर सरपंच के निवास पर ईद की मुबारकबाद देते हुए गांव जकोपुर. बीजोपुर के अलावा गांव सिरोही में इमरान खान के निवास पर भी पूरी टीम ने एक दूसरे को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने यह भी बताया कि एनआईटी विधानसभा के गांव सिरोही में इमरान खान ने ईद का नमाज पढ़ाया तथा खुतवा सुनाया।  मौके पर आसपास के ग्रामीणों ने मिलजुल कर एक दूसरे को ईद की मुबारक दी और हर्षोल्लास के साथ ईद भाईचारे के साथ मनाई गई और जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया के नेतृत्व में जजपा की टीम ने लोगों के साथ गरीबों के बीच दानपुण्य का काम किया। इस अवसर पर सिरोही गांव में इमरान खान ,हरिराम किरार, राजेश रावत, मनोज गोयल, सरदार परमिंदर सिंह,निशांत रस्तोगी, अमर बजाज, एडवोकेट अनिल किरार,  रिंक...

जिलाउपायुक्त जितेंद्र यादव ने की विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में वन महोत्सव की शुरुआत

Image
जिलाउपायुक्त जितेंद्र यादव ने की विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में वन महोत्सव की शुरुआत  फरीदाबाद : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल एवं रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन के संयुक्त प्रयास से आज स्कूल के तिगांव स्थित कैंपस से वन महोत्सव की शुरुआत की गई. महोत्सव की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे फरीदाबाद के जिला उपायुक्त श्री जितेंदर यादव द्वारा वृक्षारोपण करके की गई. जिला उपायुक्त श्री जितेंदर यादव का स्वागत स्कूल के डायरेक्टर दीपक यादव ने बुक्के भेंट करके किया. इस अवसर पर श्री जितेंदर यादव ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पेड़ों की कीमत अमूल्य है। पेड़ हमारी पृथ्वी और पृथ्वी पर रहने वाले जीव-जंतुओं और मनुष्य के लिए अनिवार्य है। अगर पेड़ नहीं होंगे तो हमारा पृथ्वी पर जीवित रहना असंभव हो जायेगा। इसलिए यह सभी का नैतिक कर्त्तव्य है कि अपने आस पास पेड़ लगायें। पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल दवारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें ख़ुशी होती है कि स्कूल शिक्षा के प्रसार के साथ साथ अपनी नैतिक जिम्मेदारी भी निभा रहा है. स्कूल ने हाल ही में ...

दीपक यादव बने रोटरी क्लब फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन के प्रेजिडेंट

Image
 दीपक यादव बने रोटरी क्लब फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन के प्रेजिडेंट  फरीदाबाद : दिल्ली स्थित होटल ताज में आयोजित रोटरी क्लब के समारोह में फरीदाबाद के बहुचर्चित युवा शख्सियत दीपक यादव ने रोटरी क्लब फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन के प्रेजिडेंट पद की शपथ ली. रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3011 के गवर्नर श्री अशोक कंथूर ने दीपक यादव को शपथ दिलाई. उनके साथ श्री राजीव सिक्का को सेक्रेटरी व डॉ. राहुल शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. शपथ ग्रहण करने के बात मीडिया से बात करते हुए दीपक यादव ने कहा कि रोटरी एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था है जो पूरी दुनिया में सोसाइटी के सृजन और उत्थान के लिए कार्य करती है. ऐसी संस्था में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनके लिए हर्ष और गौरव की बात है और वे पूरा प्रयास करेंगे की इस पद की गरिमा को बनाये रखते हुए अपनी जिम्मेदारी का पूरा निर्वहन करेंगे. दीपक यादव ने कहा कि रोटरी क्लब संसार भर में सेवा करने वाले क्लब हैं। यह पंथनिरपेक्ष (सेक्युलर) संगठन है जो जाति, लिंग, वर्ण या राजनैतिक विचारधारा के भेदभाव के बिना सबको सदस्य बनाती है। रोटरी मानवीय सेवा, ...