डी.ए.वी. सेक्टर 14, विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर जल बचाओ, वृक्ष बचाओ एवं अपने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए लोगों को किया जागरूक

डी.ए.वी. सेक्टर 14, विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर जल बचाओ, वृक्ष बचाओ एवं अपने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए लोगों को किया जागरूक 




Faridabad News, 13 Feb 2022 : दयानंद एंग्लो वैदिक विद्यालय सेक्टर -14 फरीदाबाद द्वारा एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया गया। ‘अभिरक्षणम’ परियोजना के तहत प्रधानाचार्या अनीता गौतम के मार्गदर्शन में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षिकाओं ने बढ़- चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस मुहिम के तहत विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर जल बचाओ, वृक्ष बचाओ एवं अपने शहर को स्वच्छ किस प्रकार रखा जाए इसके लिए लोगों को जागरूक किया। नारा-लेखन ,पोस्टर मेकिंग, संवाद,भाषण प्रतियोगिता, कविता-पाठ आदि का आयोजन करवाया गया जिसमें छात्रों ने पर्यावरण को सहेजने एवं स्वच्छता का संदेश दिया। इस मुहिमके केंद्र बिंदु थे-सेक्टर 8 ,9 ,7 ,17, 14, 16,10 , 11,18,19 21, 28, 29,46, 55 एनआईटी 1,5,3 पार्क फ्लोर,ग्रेंड्यूरा,सैनिक कॉलोनी।सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह था कि सभी लोगों ने हमारी प्राचार्या जी के इस कदम की सराहना की,साथ ही शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Comments