नगर निगम चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी तरह तैयार : धर्मबीर भड़ाना
नगर निगम चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी तरह तैयार : धर्मबीर भड़ाना
FARIDABAD NEWS, 17 FEB 2022 : वार्ड नं. 21 स्थित दयालबाग से आम आदमी पार्टी के पार्षद पद के भावी प्रत्याशी हंसराज दायमा के नेतृत्व में दर्जनभर महिलाओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना, जिला सचिव भीम यादव, संगठन मंत्री विनोद भाटी, मेयर पद के भावी प्रत्याशी ओ पी वर्मा एवं मुलकराज भड़ाना विशेष रूप से मौजूद रहे। धर्मबीर भड़ाना ने सभी सदस्यों को आम आदमी पार्टी की टोपी और पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोंधित करते हुए जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि डॉ. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेशभर में लोग पार्टी में अपनी आस्था जता रहे हैं और दिन-रात पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम कर रहे हैं। हंसराज दायमा पार्टी के मजबूत कार्यकर्ता हैं और उनके नेतृत्व में इससे पूर्व भी सैंकड़ों लोगों ने पार्टी का दामन थामा है। आम आदमी पार्टी के मजबूत एवं कद्दावर कार्यकर्ता हैं और वार्ड नं. 21 में पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर हंसराज दायमा ने कहा कि फरीदाबाद नगर निगम चुनावों की तैयारी जोरों पर है और फरीदाबाद में आने वाला मेयर आप पार्टी का होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं और मिलकर जनता का उल्लू काट रहे हैं। जिस प्रकार दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में विकास कार्य हो रहे हैं, उसी तर्ज पर फरीदाबाद में नगर निगम चुनावों में जीत हासिल करने के बाद विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। इस मौके पर पार्टी में शामिल हुए लोगों ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और आप पार्टी की टीम को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों के साथ जुडकऱ कार्य करेगें। इस मौके पर अजय खटाना, महकचंद बैसला, विजय बैसला, प्रवेश, दीपांशु शर्मा, इशू दायमा, विजय दायमा, इन्द्रेश दायमा, शैफाली यादव, रानी, कल्पना, समद चौधरी, यासमीन आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment