भाजपा सरकारें कर रही महापुरुषों का पूरा मान सम्मान : नगेंद्र भड़ाना

भाजपा सरकारें कर रही महापुरुषों का पूरा मान सम्मान : नगेंद्र भड़ाना                                                                                                                  अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर हुआ कार्यक्रम आयोजित

         

                                                फरीदाबाद। 
एनआईटी क्षेत्र की कपड़ा कालोनी में अमर वीर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नगेंद्र भड़ाना ने शिरकत कर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना ने कहा कि अमर वीर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी ने आज के दिन ही राष्ट्र की आजादी के लिए अपने प्राणों की शहादत दी थी। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष की उम्र में वर्ष 1920 में असहयोग आंदोलन में विद्यालय के छात्रों के जत्थे के साथ चंद्रशेखर आजाद पहली बार गिरफ्तार हुए, उस दौरान इन्हें 15 कौड़े मारे जाने की सजा मिली, लेकिन इस सजा ने उनके अंदर स्वतंत्रता की चिंगारी को आग बना दिया। श्री भड़ाना ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने क्रांति हेतु धन जुटाने के लिए अंग्रेजी सरकार का सरकारी खजाने को रेल में लूट कर लाला लाजपत राय की मौत का बदला लिया तथा सांडर्स वध के समय भगत सिंह को बचाने के लिए आजाद ने अपनी गोली सांडर्स के अंगरक्षक को मारी। नगेंद्र भड़ाना ने कहा कि भाजपा सरकारों में महापुरुषों का पूरा मान सम्मान किया जा रहा है और उनकी जीवनी को लोगों के समक्ष लाने का काम किया जा रहा है ताकि हमारे युवा पीढ़ी ऐसे महापुरुषों के बलिदान के बारे में जानकारी हासिल कर सके। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए और देश व समाजहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर संदीप देशवाल हरियाणा बीजेपी सोशल मिडिया प्रभारी इस कार्यक्रम के आयोजक सीपी पंडाय, आनंद कुमार राजपूत , सुरेंदर रावत जी, दीपक राठौर, सुरेंदर गोयल , सुमित शर्मा, सूरज शर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे। 

Comments