पूर्व मंत्री विपुल गोयल, विधायक राजेश नागर व एसडीएम परमजीत चहल ने किया दिव्यांग कल्याण शिविर का निरीक्षण

 पूर्व मंत्री विपुल गोयल, विधायक राजेश नागर व एसडीएम परमजीत चहल ने किया दिव्यांग कल्याण शिविर का निरीक्षण


FARIDABAD NEWS,22 FEB 2022: माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट फरीदाबाद द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी, समाज कल्याण विभाग तथा भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के सहयोग से सेक्टर-7ए में माहेश्वरी सेवा सदन में पांच दिवसीय विशाल निशुल्क दिव्यांग कल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। गत 20 फरवरी से कल 24 फरवरी तक लगाए जाने वाले इस कैंप में अब तक 1100 विकलांग व्यक्तियों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं और लगभग 800 व्यक्तियों को संस्था द्वारा कैंप से लाभ दिया जा चुका है। जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित इस कैंप में दिव्यांगों को कृत्रिम पैर व हाथ, पोलियोग्रस्त व्यक्तियों को कलीपर्स, बैसाखियाँ, हाथ से चलाने वाली व्हील चेयर, ट्राईसाइकिल और कानों के सुनने वाली मशीन इत्यादि निशुल्क वितरण किये जा रहे हैं।
बुधवार को शिविर के चौथे दिन हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, तिगांव क्षेत्र के विधायक राजेश नागर व फरीदाबाद के एसडीएम परमजीत चहल बतौर मुख्य अतिथि माहेश्वरी मंडल के शिविर पहुंचे। इससे पहले संस्था के पदाधिकारियों ने अतिथियों का बुके देकर सम्मान किया।इस दौरान पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि लगातार चार से पांच दिन कैम्प लगाकर मौके पर ही लोगों की जरूरत पूरी करना यह सराहनीय कार्य है। गोयल ने कहा कि संस्था के प्रत्येक नेक कार्य में वे हमेशा संस्था के साथ हर प्रकार की सेवा के लिए उपलब्ध हैं और भविष्य में भी संस्था इसी प्रकार अच्छे कार्य समाज में करती रहे ऐसी प्रभु से कामना है।वहीं विधायक राजेश नागर व एसडीएम परमजीत चहल ने आयोजकों के इस नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। सभी समर्थजनों को इसी प्रकार के आयोजन कर गरीबों की मदद को आगे आना चाहिए तभी समाज में चारों ओर प्रसन्नता का माहौल कायम किया जा सकता है।माहेश्वरी मंडल संस्था के अध्यक्ष महेश गट्टानी व शिविर संयोजक रमेश झंवर ने बताया कि माहेश्वरी मंडल पिछले 36 सालों समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा करता आ रहा है। माहेश्वरी मंडल इससे पहले भी आंखों के कैंप, विकलांग शिविर व रक्तदान शिविर के अलावा पिछले कई सालों से निशुल्क डिस्पेंसरी चलाता आ रहा है जिसमें होम्योपैथी और एलोपैथिक दवाइयां निशुल्क दी जाती हैं और कोरोना काल में भी माहेश्वरी मंडल ने जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया है। उन्होंने बताया कि हमारी संस्था आगे भी लोगों की ऐसे ही सेवा करती रहेगी।शिविर में संस्था के पदाधिकारी सुशील नेवर, ओमप्रकाश पसारी, रमेश झांवर, गिरधर बिनानी, हरिप्रसाद सोमानी, दुर्गा प्रसाद मूंदड़ा, शैलेश मूंदड़ा, श्रवण निमानी, विपिन मल, राकेश सोनी, गिरीश राठी, परशुराम साबू, पुष्पा झांवर, आशु झांवर, नीतू भूतड़ा, गुलाब बिहानी, रितेश सोमानी, नंदू झांवर, डॉक्टर आरके मूंदड़ा, परशुराम साबू, सूरज रतन बागड़ी, संजय सोमानी, विनोद बिनानी, सीमा मूंदड़ा, रेखा राठी व सुरेश राठी शिविर के कुशल संचालन में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान शिविर में आने वाले लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था पूर्ण रूप से महिला टीम ने संभाली हुई है।

Comments