महावीर हॉस्पिटल थैलासीमिया ग्रस्त बच्चो के स्वस्थ चेकअप शिविर का आयोजन

महावीर हॉस्पिटल सेंट्रल ग्रीन फरीदाबाद में थैलासीमिया ग्रस्त बच्चो के स्वस्थ चेकअप शिविर का आयोजन



FARIDABAD NEWS,19 FEB,2022: आज भगवान  महावीर हॉस्पिटल सेंट्रल ग्रीन फरीदाबाद में थैलासीमिया ग्रस्त बच्चो के स्वस्थ चेकअप शिविर का आयोजन केयर फॉर थैलासीमिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली की डॉ अमिता महाजन व् उनकी टीम द्वारा बच्चो का निरीक्षण किया गया। डॉ हिमानी व् डॉ कुशाग्र ने बच्चो को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। डॉ अमिता ने बच्चो को बताया की वो सही समय पर रक्त चढ़वाये, सही समय पर दवाईया ले व् समय समय पर टेस्ट करवाते रहे। डॉ अमिता ने बच्चो के अभिभावकों को बताया की अब वो  समय नहीं रह गया की बच्चे उनके ऊपर बोझ है आज समय है थेलासीमिया ग्रस्त बच्चे कंधे से कन्धा मिला कर साथ दे रहे है बस बचपन में उनका ठीक से ध्यान दे। आज जनवरी व् फरवरी माह में पैदा हुऐ बच्चो का जन्मदिन मनाया गया जिसके लिए केक का प्रबन्ध बरखा असीजा मल्होत्रा मल्होत्रा द्वारा किया गया। साथ ही बच्चो को उपहार दिए गए। बच्चो के लिए यह बहुत ही खुसी के पल थे, जिसके लिए रोटरी क्लब ऑफ़ दिल्ली साउथ सेंट्रल के श्री मुकेश अग्रवाल , बन्नूवाल वेलफेयर एसोशेसन के श्री राकेश भाटिया, मार्या उद्योग के श्री विष्णु सुरेखा, इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 301 की गवर्नर श्रीमति अनीता जैन का बहुत बड़ा सहयोग रहा।  आज जिन बच्चो का जन्मदिन मनाया गया उनमे लछमन, अभी, गौरव, अमन, आदित, शिवांगी, ज्याति, अंजलि थे। इस अवसर पर केयर फॉर थैलासीमिया की महासचिव सिम्मी कुमार ने बताया की उनकी संस्था का प्रयास रहेगा की बच्चे हमेशा स्वस्थ रहे, उनकी ख़ुशी ही संस्था के हर सदस्य की खुशी है।  आज के इस कार्यक्रम में हरीश रतरा, रविंद्र डुडेजा, जे. के. भाटिया की गरिमामय उपस्थितिथी रही।  

Comments