जातियों की परतों से बाहर निकलोगे तभी विकास की किरणें देख पाओगे : लक्ष्य
जातियों की परतों से बाहर निकलोगे तभी विकास की किरणें देख पाओगे : लक्ष्य
सीतापुर–बिसवां ll लक्ष्य की सीतापुर टीम ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की जयंती के अवसर पर एक कैडर कैंप का आयोजन जिला सीतापुर के बिसवां क्षेत्र के गांव बालपुर में किया जिसमें गांव के लोगों ने विशेषतौर से महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर लक्ष्य की कमांडरों ने देश के सभी नागरिकों को संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की जयंती की बधाई व मंगलकामनाएं दी।
बहुजन समाज में जन्मे महापुरुषों ने समय समय समाज उत्थान के लिए जीवन भर संघर्ष किया और उनके संघर्ष व शिक्षाओं का डंका आज भी विश्व स्तर पर बड़े जोरशोर से बज रहा है ।
लेकिन दूषित मानशिकता वाले लोगों ने उनको जातियों तक सीमित करके रख दिया जिसका दुष्परिणाम यह हुआ कि बहुजन समाज के लोग जातियों के चश्मे से उन महापुरुषों को देखने लगे और उनकी शिक्षाओं पर ध्यान नहीं दिया। बहुजन समाज के लोग लाचारी व गुलामी के दलदल में फंसे रह गए जिसका साफ तौर पर सीधा लाभ दूषित मानशिकता वाले लोगों को आज भी हो रहा है।
अगर वास्तव में बहुजन समाज के लोगों को हर क्षेत्र में समानता चाहिए तो उनको अपनी सोच में परिवर्तन करना होगा, जातियों से ऊपर उठकर सोचना होगा अर्थात् जातियों की परतों से बाहर निकलोगे तभी विकास की किरणें देख पाओगे। यह बात लक्ष्य की कमांडरों ने अपने संबोधन में कही।
लक्ष्य की इस टीम में लक्ष्य कमांडर रेखा आर्या, संघमित्रा गौतम, राजकुमारी कौशल, बबिता सेन, सरोजनी गौतम, आरती देवी, मुन्नी देवी,नीलम देवी,सुमन वर्मा, नीलम देवी, संजय कुमार बौद्ध, स्वामी दयाल, राजाराम,रिंकू, गोविन्द, बाबूराम, मनीष,रामसहारे, संतोष कुमार, अनिल कुमार,छैल बिहारी,विशुन कुमार, शैलेन्द्र राजवंशी व एम एल आर्या ने हिस्सा लिया l
Comments
Post a Comment