विधायक सीमा त्रिखा ने शहीद चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की

 विधायक सीमा त्रिखा ने शहीद चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर  श्रद्धांजलि अर्पित  की             


                                                         

फरीदाबाद, 27 फरवरी। भारतवर्ष की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद की 91वीं पुण्यतिथि पर किसान मोर्चा, बडखल विधानसभा ने बलिदान दिवस का आयोजन कर उन्हें याद किया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

रविवार को बडखल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्थानीय श्रीमती विधायक सीमा त्रिखा ने शहीद चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पंडित चन्द्रशेखर आजाद ऐतिहासिक दृष्टि से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के स्वतंत्रता सेनानी थे। वे पंडित रामप्रसाद बिस्मिल व सरदार भगत सिंह सरीखे क्रांतिकारियों में से थे। विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि अमृतसर के जलियांवाला बाग नरसंहार ने देश के नवयुवकों को उद्वेलित कर दिया। चन्द्रशेखर आजाद उस समय पढ़ाई कर रहे थे। जब गांधीजी ने सन 1921 में असहयोग आंदोलन का फरमान जारी किया तो वह आग ज्वालामुखी बनकर फट पड़ी और तमाम अन्य छात्रों की भांति चन्द्रशेखर आजाद भी सडक़ों पर उतर आए।
विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि शहीद किसी जाति का नहीं होता है। हमें शहीदों की शहादत का सम्मान करना चाहिए तथा उसे कभी भी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने आजाद की शहादत और बलिदान का बखान करते हुए शहीदों का सम्मान अनुसरण करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि आजाद स्वाभिमानी, हठी, वचन के पक्के एवं प्रखर देशभक्त थे। उन्होंने कहा कि आजाद ने भगत सिंह, सुखदेव, रामप्रसाद बिस्मिल सहित अन्य क्रांतिकारियों को क्रांति का पाठ पढ़ाया था और देश भर में आजादी के लिए क्रांति की मशाल जलाई। देश की आजादी में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस मौके पर पूर्व सुमनबाला, पंडित सुरेंद्र शर्मा, जिला सचिव हरिंद्र भडाना, डीएलए 1 से संजय अरोड़ा, किसान मोर्चा के जिला सचिव बुधराम भडाना, एनएच मंडल अध्यक्ष अमित आहुजा, बडखल मंडल अध्यक्ष सतेंद्र पांडे, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश, बडखल मंडल अध्यक्ष मोहित, किसान मोर्चा मेवला मंडल अध्यक्ष रवि भडाना, ओबीसी जिला महामंत्री प्रवीण चौधरी, पूर्व पार्षद मनोज नासवा, प्रेमकृष्ण आर्य, सुमित विज, सुजीत नागर व कमल शर्मा आदि ने भी शहीद चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Comments