थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो के लिए फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

 थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो के लिए फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन




FARIDABAD NEWS,14 FEB 2022 :
  थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो के लिए फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन भगवान महावीर हॉस्पिटल सेंट्रल ग्रीन फरीदाबाद में किया गया।  इस अवसर पर थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो को रक्त चढ़ाने के लिए फ़िल्टर इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 301 के सहयोग दिए गए जिसके लिए इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 301 की गवर्नर अनीता जैन व् डॉ. विनीता चोपड़ा का विशेष सहयोग रहा। गोल्डन लिओनेस क्लब फरीदाबाद ओल्ड द्वारा थैलासीमिया ग्रस्त बच्चो के लिए रिफ्रेशमेंट का प्रबन्ध किया गया इस अवसर पर क्लब की ओर से शैफाली, सरला व दिव्यांश उपस्तिथ रहे। रोटरी क्लब ऑफ़ दिल्ली साउथ सेंट्रल  के मुकेश अग्रवाल का रक्तदान शिविर को सफल बनाने में बहु बड़ा सहयोग रहा। विष्णु सुरेखा मौर्या उद्योग द्वारा सभी बच्चो को उपहार दिए गए जिन्हे पाकर बच्चे बहुत ही खुश थे।  
फाउंडेशन के प्रधान हरीश रतरा ने बताया की संस्था द्वारा समय समय रक्तदान शिविरों का आयोजन लगतार होता रहा है यही वजह है की फरीदाबाद में थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो को रक्त की कमी का सामना नहीं करना पड़ रहा। संस्था के महा सचिव  रविंद्र डुडेजा ने बताया की उनका हमेशा प्रयास रहा है बच्चे हमेशा स्वस्थ तो रहे खुश भी रहे। इस अवसर पर भारत अरोड़ा ने आश्वाशन दिया की आने वाली 23 मार्च को विजय रामलीला ग्राउंड में वो थैलासीमिया ग्रस्त बच्चो के लिए एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे। आज के कैंप में थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के अभिभावकों उनके मित्रों ने  दान कर अपने आप को गौरवान्वित किया।  सरदार चन्नी भाटिया व् दर्शन भाटिया ने अपने परिवार के सदस्यों व मित्रो को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जिस कारण 65 रक्तदाता रक्तदान के लिया आगे आये।  आज के रक्तदान शिविर में कैलाश नरूला द्वारा 99वी रक्तदान किया कैलाश जी हमेशा थैलेसीमिया रक्तग्रस्त बच्चो के लिए आगे रहते है।
इस विशेष कार्यक्रम में मुनिराज महाराज, सुमन बाला, दीदी पूनम, अश्वनी त्रिखा,जे. के. भाटिया, सरदार मोहन सिंह भाटिया, गुलशन भाटिया, चन्नी भाटिया, गुलशन बग्गा, परमजीत सिंह, कंवलजीत सिंह, उजागर सिंह, बिट्टू सिंह, गुरध्यान अदलखा , लोचन भाटिया, बब्बू मनमोहन, रवि नागपाल, अजय नाथ, गिरीश रतरा, भारत अरोरा, कैलाश नरूला, सुनील कालरा, दर्शन भाटिया, रवि भाटिया, डीसी साहब, वेद भाटिया, प्रदीप खत्री, राजेश भाटिया, मोहनलाल अरोड़ा , रजनी बहल, अजय कपूर, शैफाली , सरला, कमलेश ,देवेश, उमंग ग्रुप से अविनाश भाटिया, मुनिराज जी,दीदी पूनम कुमारी, अविनाश भाटिया अनुराधा निर्मला और नीलम कुकरेजा, पैथ काइंड लैब से डॉ भावना, पूजा, महावीर इंटरनेशनल से एम्. के. जैन, एस. के. जैन, जतिन जी, आनंद प्रकाश की गरिमामय उपस्तिथि रही।

Comments