मान्यवर कांशीराम साहब ने मांगने वाले नही देने वाले नेता पैदा किए थे : लक्ष्य


 मान्यवर कांशीराम साहब ने मांगने वाले नही देने वाले नेता पैदा किए थे : लक्ष्य


कानपुर ll  लक्ष्य की कानपुर टीम ने  बहुजन जागरूकता अभियान के तहत कानपुर के सिद्धार्थ नगर के मोहल्ला श्याम नगर में बहुजन समाज के लोगों के घर-घर जाकर लक्ष्य संगठन के नववर्ष के कैलेंडर वितरित किए और सामाजिक चर्चाएं की ।

मान्यवर कांशीराम साहब ने मांगने वाले नही देने वाले नेता पैदा किए थे लेकिन आज स्थित बहुत ही दुखद सी दिखाई दे रही है जिन लोगों ने मान्यवर कांशीराम साहब के साथ आंदोलन में काम किया और बाद में एम पी, एम एल ए व मंत्री बने अच्छा खासा धन कमाया शायद उन्होंने समाज का ध्यान न रखकर अपना स्वार्थ आगे रखा और शायद इन्ही कारणों से उनको आंदोलन के बाहर का रास्ता दिख गया होगा।

आज भी ऐसे नेता चिल्ला– चिल्लाकर अपने को कांशीराम का चेला बता रहे है पूर्व मंत्री भी बड़ी शान के साथ बताते दिखाई दे रहे हैं लेकिन स्वार्थ की लाचारी उनके चेहरे व जुबान पर साफ दिखाई दे रही है जब वे दूसरों से एक टिकट के लिए गिड़गिड़ा रहें हैं, कैसे हैं मान्यवर साहेब के ये आंदोलनकारी? क्या ऐसे गिड़गिड़ाने वाले स्वार्थी नेता समाज का भला कर सकते हैं। यह बात लक्ष्य की महिला कमांडरों ने कही l

उन्होंने कहा कि ऐसे नेता मान्यवर कांशीराम साहब के चेले नही हो सकते है क्योंकि उन्होंने तो बहुजन समाज के आम आदमियों को आंबेडकरवादी बनाया था, खुद्दार बनाया था अर्थात् मांगने वालों को देने वाला बनाया था ये तो मांगने वाले ही बने रह गए, इनकी इन हरकतों के कारण मान्यवर कांशीराम साहब व समाज का नाम बदनाम ही होता है, ये लोग मान्यवर के चेले नही हो सकते है।

लक्ष्य कमांडरों ने जोर देते हुए कहा कि समाज को ऐसे दल बदलू , धोखेबाज, लालची नेताओं से सावधान रहना होगा l

लक्ष्य की इस टीम लक्ष्य कमांडर संघमित्रा गौतम,रेखा आर्या व देवकी बौद्ध ने हिस्सा लिया।

#टीम_लक्ष्य_कानपुर

Comments