ट्टर व मोदी से अपील यूक्रेन में फसे छात्रों को वापिस लाने का प्रबन्द करे : जयहिन्द
Haryana News 26 Feb 2022 : नवीन जयहिन्द ने बताया की यूक्रेन देश में बहुत से हमारे भारत के छात्र,छात्राएं पढ़ने व रोजगार के लिए वहाँ गए हुए थे। पर वहाँ रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का माहौल बना हुआ है। जिससे वहाँ गए हुए छात्र बहुत घबराएं हुए है व सभी छात्रों की जान पर भी खतरा बना हुआ है।राज्य सरकार व केंद्र सरकार से अपील है कि ऐसे युद्ध के माहौल में फंसे देश के व हरियाणा के छात्रों को जल्द से जल्द वापिस अपने देश लाया जाए।
जयहिन्द ने बताया कि यूक्रेन में 20000 भारतीय छात्र फंसे हुए है जिसमे से लगभग 2000 तो हरियाणा के छात्र है। इन सभी छात्रों के परिवार उन्हें वापिस अपने देश लाने की निरंतर गुहार लगा रहे है। जयहिन्द ने बताया की उनके पास कुछ साथियों के फोन आये जो कि यूक्रेन में पैनिक सिचुएशन में है। व वापिस अपने-अपने घर आना चाहते है।
Comments
Post a Comment