एडवोकेट विकास वर्मा ने भारतीय विधि संस्थान नई दिल्ली के डायरेक्टर डॉ मनोज कुमार सिन्हा से की मुलाकात
एडवोकेट विकास वर्मा ने भारतीय विधि संस्थान नई दिल्ली के डायरेक्टर डॉ मनोज कुमार सिन्हा से की मुलाकात
FARIDABAD NEWS, 16 FEB 2022 : हरियाणा के पूर्व सहायक एडवोकेट जनरल विकास वर्मा ने भारतीय विधि संस्थान नई दिल्ली के डायरेक्टर डॉक्टर मनोज कुमार सिन्हा से एक शिष्टाचार मुलाक़ात की । वर्मा पिछले कुछ समय पहले भारतीय विधि संस्थान के सदस्य नियुक्त किए गए थे। भारतीय विधि संस्थान देश का प्रतिष्ठित एक संस्थान है जहाँ पर क़ानून की शिक्षाओं पर रिसर्च होता है। यह संस्थान सुप्रीम कोर्ट के अंतर्गत आता है। जिसके अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होते हैं ।वर्मा ने लॉकडाउन के दौरान में काफ़ी आनलाइन वेबिनार विभिन्न क़ानून के मुद्दों पर आयोजित किये थे। जिनमें सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एवं सीनियर वकीलों ने बतौर मुख्य वक्ता के रूप में हिस्सा लिया जिससे पूरे देश में अधिवक्ताओं एवं प्रोफेसरों एवं विधि छात्रों को इससे फायदा पहुंचाया गया । वर्मा ऑल इंडिया लॉयर फ़ोरम के को चेयरमैन भी है तथा सुप्रीम कोर्ट में अपनी के.एम. एस. लॉ फर्म बतौर अधिवक्ता हैं।

Comments
Post a Comment