स्वामी दयानंद सरस्वती जन्मोत्सव पखवाड़े का द्वादश दिवस
स्वामी दयानंद सरस्वती जन्मोत्सव पखवाड़े का द्वादश दिवस
FARIDABAD NEWS,23 FEB,2022: डी ए वी शताब्दी महाविद्यालय फरीदाबाद में महाविद्यालय आर्य समाज इकाई एवं संस्कृत छात्र परिषद के संयुक्त तत्वाधान में मनाए जा रहे स्वामी दयानंद जन्मोत्सव पखवाड़े के आज बारहवें दिन महाविद्यालय के स्नातकोत्तर अंग्रेजी एवं एम कॉम विभाग के द्वारा यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्षा एवं महाविद्यालय आर्य समाज इकाई की मंत्री डॉ सुनीति आहूजा तथा एम कॉम विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ रुचि अरोड़ा के साथ विद्यार्थियों ने यज्ञ में भाग लिया।मैडम आरती ने यज्ञाचार्या का पद अलंकृत किया। डॉ सुनीति आहूजा ने सभी को संबोधित करते हुए स्वामी दयानंद सरस्वती के उपकारों से अवगत कराया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा के लिए अपनी अपनी शुभ कामनायें दी।
Comments
Post a Comment