पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्याल के छात्रों ने किया दो दिवसीय जयपुर के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण
पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्याल के छात्रों ने किया दो दिवसीय जयपुर के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण
FARIDABAD NEWS, 17 FEB,2022: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ, M.K गुप्ता के दिशा निर्देश में, कॉलेज के 44 छात्रों एवम् तीन सहायक प्राध्यापको के द्वारा, पिंक सिटी के नाम से प्रसिद्ध ऐतिहासिक शहर जयपुर का दो दिवसीय भ्रमण किया गया । इस भ्रमण के दौरान संस्कृत विभाग के गिरिराज, गणित विभाग के श्री ललित कुमार एवम् सांध्य कालीन इतिहास विभाग के एक्सटेंशन लेक्चरर भगवानदास, के नेतृत्व में जयपुर में स्थित आमेर का किला, जल महल, हवा महल, अल्बर्ट हॉल आदि अनेक स्थानों से सम्बन्धित ऐतिहासिक स्थलों से संबंधित घटनाओं का उल्लेख करते हुए छात्रों को ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी दी एवम् विभिन्न स्थापत्य कला शैलियों से सभी छात्रों का परिचय कराया।
Comments
Post a Comment