स्वामी दयानंद सरस्वती जन्मोत्सव पखवाड़े का षष्ठ दिवस
डी ए वी शताब्दी महाविद्यालय में स्वामी दयानंद सरस्वती जन्मोत्सव पखवाड़े का षष्ठ दिवस
FARIDABAD NEWS, 17 FEB, 2022: डी ए वी शताब्दी महाविद्यालय फरीदाबाद में महाविद्यालय आर्य समाज इकाई एवं संस्कृत छात्र परिषद के संयुक्त तत्वाधान में मनाए जा रहे स्वामी दयानंद जन्मोत्सव पखवाड़े के आज छठे दिन बी सी ए विभाग के द्वारा यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ में बी सी ए विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ मीनाक्षी हुड्डा के साथ मैडम निशा अग्निहोत्री, मैडम उत्तमा पांडेय, मैडम वंदना,मैडम राजविंदर कौर, मैडम ज्योति कालरा, चंदन कुमार आदि के साथ विभाग के विद्यार्थी भी मौजूद रहे। संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ अमित शर्मा ने यज्ञ के आचार्य का पद अलंकृत किया। यज्ञ के उपरांत मैडम निशा अग्निहोत्री ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए विद्यार्थियों को स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन एवं उनके कार्यों से परिचित करवाया। सभी प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को परीक्षा की शुभ कामनायें दी। इसके पश्चात सभी ने मिलकर सूर्य नमस्कार आसन किया।
Comments
Post a Comment