स्वामी दयानंद सरस्वती जन्मोत्सव पखवाड़े का चतुर्दश दिवस
- Get link
- X
- Other Apps
दयानंद सरस्वती जन्मोत्सव पखवाड़े का चतुर्दश दिवस
डी ए वी शताब्दी महाविद्यालय फरीदाबाद में महाविद्यालय आर्य समाज इकाई एवं संस्कृत छात्र परिषद के संयुक्त तत्वाधान में मनाए जा रहे स्वामी दयानंद जन्मोत्सव पखवाड़े के आज चौदहवें दिन महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के द्वारा यज्ञ का आयोजन किया गया। शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नरेंद्र दुग्गल एवं योगाचार्य श्री उमेश कुमार के साथ विद्यार्थियों ने यज्ञ में भाग लिया। संस्कृत विभागाध्यक्ष एवं इस पखवाड़े के संयोजक डॉ अमित शर्मा ने यज्ञाचार्य का पद अलंकृत किया उमेश कुमार ने सभी को संबोधित करते हुए स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन से संबंधित कथाओं एवं आर्य समाज के दस नियमों से सभी को अवगत कराया उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा के लिए अपनी अपनी शुभ कामनायें दी।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment