ब्राह्मण सभा ने देखी द कश्मीर फाइल्स
ब्राह्मण सभा ने देखी द कश्मीर फाइल्स
फरीदाबाद, 24 मार्च। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने 1990 के दशक में हुए कश्मीरी पंडितों के साथ नरसंहार एवं दर्द की दास्तां से रूबरू कराती फिल्म द कश्मीर फाइल्स को प्रिसटाइन माल सैक्टर-31 फरीदाबाद स्थित सिनेमा में देखी ब्राह्मण सभा ने एक शो बूक करवा रखा था। पं सुरेन्द्र शर्मा बबली राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा हर तरफ देश मे इन दिनों कश्मीरी पंडतिों पर बनी बॉलीवुड फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' को लेकर भारत में बहस छिड़ी हुई है। फिल्म में न सिर्फ कश्मीरी पंडतिों के नरसंहार का घिनौना सत्य दिखाया गया है। बल्कि तत्कालीन सरकारो की भूमिका से भी पर्दा उठाया गया है। सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म में दिखाया गया है कि जम्मू-कश्मीर में वर्ष 1990 के दशक में भडक़ी आतंकी हिंसा के बाद लाखों की तादाद में कश्मीरी पंडित घाटी छोडक़र चले गए जबकि कई लोगों की हत्या कर दी गई थी। ऐसा अत्याचार कश्मीरी पण्डितो पर हुआ तो बहुत दुखद घटना है हम इसकी निन्दा करते हैं ये घटना पूरे मानव समाज व प्रत्येक भारतवासी पर अत्याचार है और सुन्दर चित्रण के लिए निर्देशक अग्निहोत्री जी को बधाई देते हैं सरकार से मांग ये मूवी के माध्यम से तो फाइल खुल गई मगर माननीय उच्चतम न्यायालय में आज तक नही खुली अब भारत सरकार विस्थापित कश्मीरी पण्डितो को सम्मान सहित कश्मीर घाटी में बसाये और उनके जान माल की रक्षा करे हम जो सभी महानुभाव उस जघन्य हत्याकांड में मारे गए उनको नमन वन्दन करते हैं इस अवसर पर पं जे पी भारद्वाज, पं देवदत्त शर्मा, पं ओमप्रकाश शर्मा, पं लिखीराम शर्मा, पं नारायण दत्त, पं नरेश शर्मा, पं आशीष शर्मा, पं विजय शर्मा, पं टीटू शर्मा, पं प्रहलाद शर्मा, पं श्रवण शर्मा, पं रंजन शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment