पंजाबी समाज सभा द्वारा समाज के उत्थान के लिए हरसंभव सहयोग देते रहेंगे:वासुदेव अरोड़ा

पंजाबी समाज सभा द्वारा समाज के उत्थान के लिए हरसंभव सहयोग देते रहेंगे:वासुदेव अरोड़ा



फरीदाबाद, 7 मार्च। पंजाबी समाज सभा फरीदाबाद (रजि.)  कोर कमेटी की वार्षिक सामान्य बैठक पंजाबी समाज सभा के संरक्षक वासुदेव अरोड़ा के सेक्टर-10 स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। इस मौके पर उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजाबी समाज सभा द्वारा समाज के उत्थान के लिए हरसंभव सहयोग देते रहेंगे।

बैठक में पंजाबी समाज सभा फरीदाबाद के महासचिव राजेन्द्र बजाज ने कोर कमेटी में सम्मिलित नये सदस्यों से परिचय करवाया और सूचित किया कि वरिष्ठ समाजसेवी तनिंदर टंडन ने पंजाबी समाज सभा के सदस्यों के विशेष आग्रह पर संरक्षक के रूप में सभा से जुडऩे के लिए अपनी सहमति प्रदान कर दी है। भविष्य में होने वाले सामाज के हित में किये जाने वाले कार्यों के लिए पंजाबी समाज सभा की संरक्षक जगजीत कौर पुन्नू ने अपने सुझाव प्रस्तुत किये जिन्हें सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।
संरक्षक वासुदेव अरोड़ा ने सभी उपस्थितजनों का स्वागत करते हुए पूर्ण आश्वासन दिया कि भविष्य में सभा समाज के उत्थान के लिए जी-जान से कार्य करती रहेगी, जिस पर सभी ने स्वागत किया।
इस अवसर पर पंजाबी समाज सभा फरीदाबाद के संरक्षक वासुदेव अरोड़ा, जगजीत कौर पुन्नू, चेयरमैन अशोक बनयाल, अध्यक्ष पवन चौधरी, उपाध्यक्ष एसएस चौहान, महासचिव राजेंद्र बजाज, कोषाध्यक्ष टी एन कपूर, कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत सिंह, सचिव डॉ. वंदना तनेजा, नरेंद्र शर्मा, सहसचिव मोनिका पुंज, दीपक छाबड़ा, प्रवक्ता पवन अरोड़ा, वित्त सचिव हरजिंदर सिंह, संगठन सचिव शीतल लूथरा, हेमंत माटा, अमन शर्मा व विशाल बनयाल इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments