मेडिकल की पढ़ाई में चयन होने पर एक बेटी ने फीस के लिए मांगी सामाजिक संस्थाओं से आर्थिक मदद : कैलाश शर्मा
मेडिकल की पढ़ाई में चयन होने पर एक बेटी ने फीस के लिए मांगी सामाजिक संस्थाओं से आर्थिक मदद
Faridabad News 09 Feb 2022 : हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 10 में रहने वाले संत प्रकाश मिश्रा ने अपनी बेटी की एमबीबीएस की पढ़ाई कराने के लिए रोटरी क्लब, लायंस क्लब व अन्य सामाजिक संस्थाओं से आर्थिक मदद मांगी है। उसकी बेटी का चयन कुरुक्षेत्र जिले के एक मेडिकल कॉलेज में हुआ है। 17 मार्च तक प्रथम वर्ष की फीस 19 लाख जमा करानी है ऐसा न होने पर चयनित सीट को कैंसिल करके अन्य किसी को दे दिया जाएगा। मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी पत्र लिखकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आर्थिक मदद प्रदान कराने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि वह शेष 4 वर्षों की फीस तो बैंक से शिक्षा लोन लेकर जमा करा देगी। प्रथम वर्ष की फीस के लिए बैंक शिक्षा लोन नहीं देता है इसीलिए उसको आर्थिक परेशानी आ रही है। उन्होंने कहा है कि उनकी पत्नी ने अपने गहने बेचकर 5 लाख का तो इंतजाम कर लिया है शेष 14 लाख रुपए की सख्त जरूरत है, समाज उनकी मदद करे।उनका संपर्क सूत्र 9811405066 है।
मानव सेवा समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा व महासचिव सुरेंद्र जग्गा ने रोटरी, लायंस क्लब व सभी सामाजिक, आर्थिक संस्थाओं के पदाधिकारियों से अपील की है कि वे इस पुण्य कार्य में छात्रा की मदद करें।
Comments
Post a Comment