Posts

Showing posts from April, 2022

अगली कड़ी में पूर्व पार्षद महेश मुनि के समर्थकों ने बाइक रैली निकालते हुए ढकवा कॉलोनी स्थित मस्जिद पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का जोरदार स्वागत किया

Image
 मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सदस्यता अभियान को लेकर जिला कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए बोले काबिले तारीफ फरीदाबाद. 29 अप्रैल। हरियाणा प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने ग्रीवेंस मीटिंग लेने के बाद सेक्टर 16 सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों की सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा मीटिंग ली। जननायक जनता पार्टी के जिला पदाधिकारीयो की मीटिंग सेक्टर 16 सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने लेते हुए कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर फरीदाबाद जिला अग्रणी रहा है जोकि  काबिले तारीफ है। उन्होंने समस्त पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि इसी तरह संगठन को मजबूत करने का काम जिला फरीदाबाद के तमाम पदाधिकारी करें। आगामी निगम चुनाव को लेकर पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करें अगली कड़ी में पूर्व पार्षद महेश मुनि के समर्थकों ने बाइक रैली निकालते हुए ढकवा कॉलोनी स्थित मस्जिद पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का जोरदार स्वागत किया इस मौके पर जननायक जनता पार्टी के फरीदाबाद जिले के अध्यक्ष राजेश भाटिया. प्रभारी अंतराम तवर एवं सुमित राना ,राष्ट्रीय ...

फरीदाबाद के जेजेपी जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने लीज प्रोपर्टी की समस्या के लिए डा अजय सिंह चौटाला को ज्ञापन दिया

Image
फरीदाबाद के जेजेपी जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने लीज प्रोपर्टी की समस्या के लिए डा अजय सिंह चौटाला को ज्ञापन दिया Faridabad news :जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला वीरवार को गुड़गांव में थे। इस दौरान फरीदाबाद के जेजेपी जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने फरीदाबाद के लीज दुकानदारो की समस्या के लिए उनसे मिले और व्यापारीयो की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। फरीदाबाद व्यापार मंडल की तरफ से मांग की गई है कि फरीदाबाद में प्राॅपर्टी लीज होल्ड पर है, साथ ही कारोबारियों को इससे नुकसान भी है, इसलिए लीज होल्ड की प्रोपर्टी की समस्या  का समाधान किया जाए।  जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने राजेश भाटिया को आश्वासन दिया है कि फरीदाबाद के व्यापारियों के साथ मिलकर इस समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।

एसजीएम नगर के फाईनेंसर से फोन कर 25 लाख की फिरौती मांगने वाले 2 आरोपियो को क्राइम ब्रांच 48 की टीम ने उत्तर प्रदेश से किया काबू

Image
एसजीएम नगर के फाईनेंसर से फोन कर 25 लाख की फिरौती मांगने वाले 2 आरोपियो को क्राइम ब्रांच 48 की टीम ने उत्तर प्रदेश से किया काबू फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम श्री नरेन्द्र कादियान के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सभी क्राइम ब्रांचो को दिए गए दिशा निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 प्रभारी सब इंस्पेक्टर राकेश सिंह की टीम ने फाईनेंसर मैनेजर से फिरौती मांगने वाले दो आरोपियो को काबू करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी स्थाई रुप से राशिद उत्तर प्रदेश के शाजापुर जिले के मीरानपुर का रहने वाला है। अस्थाई रुप से दिल्ली के जामिया नगर में रहता है। आरोपी मोहम्मद हसीब उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के दिलाजाक जलाल नगर का रहने वाला है। अस्थाई रुप से दिल्ली के ओखला बटला हाउस में रहता है। क्राइम ब्रांच टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर दोनो आरोपियों को उत्तर प्रदेश से काबू कर लिया गया है। फाईनेंसर मैनेजर पुनित कुमार का घर बन रहा है। मकान के बनाने में आरोपी राशिद मजदूरी का काम कर रहा था। आरोपी ने फ...

पुलिसकर्मी उमेश को ड्युटी के समय स्कूल की छत के उपर लगी ग्रिल गिरने से लगी गम्भीर चौट

Image
पुलिसकर्मी उमेश को ड्युटी के समय स्कूल की छत के उपर लगी ग्रिल गिरने से लगी गम्भीर चौट फरीदाबाद- 25 अप्रैल को रात करीब 9.00 बजे पुलिसकर्मी अटाली स्कूल में अपनी ड्युटी पर था तभी तेज हवा चली और स्कूल की छत पर लगी ग्रिल गिरने से पुलिसकर्मी उमेश के सिर और पैर में गम्भीर चोट लगी।  पुलिस प्रवक्ता ने जनकारी देते हुए बताया कि पुलिसकर्मी उमेश को ड्युटी के समय लगी चोट की सूचना तुरंत थाना छायंसा को दी गई जिसकी सूचना पर थाना प्रबन्धक कुलदीप सरकारी गाडी के साथ घायल पुलिसकर्मी को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराकर ईलाज शुरु करवा कर उच्च अधिकारियों को घटना के बारें में अवगत कराया। सूचना पर तुरंत पुलिसकर्मी के स्वास्थ की जानकारी के लिए एसीपी सुरेन्द्र सिंह रात के समय ही आऐ और स्वास्थ की जानकारी ली। गार्द ईंचार्ज सब इंस्पेक्टर विरेन्द्र से घटना की जानकारी ली और उन्हें पुलिसकर्मी का ख्याल रखने के लिए ड्युटी लगाई। डीसीपी बल्लबगढ़ श्री जयवीर राठी भी पुलिसकर्मी उमेश के स्वास्थ की जानकारी के लिए अस्पताल में पहूंचकर स्वास्थ की जानकारी ली। जिसमें डॉक्टर ने पैर में फैक्चर बताया और सिर में भी चोट बताई। जिसके लि...

क्राइम ब्रांच सैंट्रल की टीम ने अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, जिंदा रोंद के साथ देसी कट्टा बरामद

Image
क्राइम ब्रांच सैंट्रल की टीम ने अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, जिंदा रोंद के साथ देसी कट्टा बरामद फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम श्री नरेन्द्र कादियान के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के दिए गए दिशा निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सैन्ट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह की टीम ने अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए कि आरोपी विशाल सेन उर्फ बंटी स्थाई रुप से राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव रामसिंह का नगला का रहने वाला है। तथा अस्थाई रुप से बल्लबगंढ की संजय कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी मजदूरी का काम करता है। क्राइम ब्रांच टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर नाका बंदी कर थाना छायंसा के एरिया केजीपी रोड से आरोपी को काबू कर लिया गया। आरोपी की तलाशी पर देसी कट्टा के साथ जिंदा रोंद बरामद किया गया है। आरोपी को थाना छायंसा में लेजाकर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।  पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मथुरा घुमने गया था वहां किसी अंजान व्यक्ति से देसी कट्टा और जिंदा रोंद 2000/-रुपए म...

क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने 25 वर्षीय गुमशुदा लडकी को तलाश कर सकुशल परिजनो के किया हवाले

Image
क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने 25 वर्षीय गुमशुदा लडकी को तलाश कर सकुशल परिजनो के किया हवाले   फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम श्री नरेन्द्र कादियान के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच कैट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सरजीत की टीम ने 25 वर्षीय लडकी को बरामद कर परिवार से मिलाने का सराहनीय कार्य किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 अप्रैल को 25 वर्षीय लडकी घर से बिना बताए घर से कही चली गई। लडकी के घर से जाने की सूचना परिजनों ने थाना डबुआ में पुलिस को दी। जिसकी सूचना पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लडकी की तलाश शुरु कर दी। फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रुम की सहायता से सभी थाना व चौकियों में लडकी के गुम होने की सूचना दी गई। फरीदाबाद पुलिस के द्वारा बनाए गए सभी सोशल मीडिया ग्रुपों में लडकी की जानकारी साझा की गई। मुकदमें की तफ्तीश क्राइम ब्रांच कैट को मिली। कैट टीम को लडकी के बारे में अपने सूत्रों से सेक्टर-28 की सूचना प्राप्त हुई। जिसपर कार्रवाई करते हुए कैट टीम ने लडकी को फरीदाबाद के सेक्टर 28 मेट्रो स्टेशन के पास से सकुशल बरामद कर लिया।  ल...

किसानों को नहीं आने दी जाएगी कोई समस्या : राजेश भाटिया

Image
  किसानों को नहीं आने दी जाएगी कोई समस्या : राजेश भाटिया फरीदाबाद : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जी के दिशा निर्देशानुसार जननायक जनता पार्टी फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने आज मोहना अनाज  मंडी का दौरा कर अधिकारियों, आढ़तियों व किसानों से मुलाकात कर फसल की खरीद प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त करी तथा अधिकारियों से कहा की किसानों को फसल बेचने मे किसी भी तरह की दिक्कत नही आनी चाहिए , किसानों को अनाज मंडी में जो समस्या आ रहीं है उनका तुरंत समाधान किया जाए, अनाज मंडी के प्रधान सतीश अत्री ने आश्वासन दिया कि किसानों को पहले भी कोई समस्या नहीं होने दी गई आगे भी किसी तरह की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी, किसानों की तरफ से अनाज मंडी में कैंटीन की मांग पर एडवोकेट मानिक मोहन शर्मा ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उपमुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर अनाजमंडी मे कैंटीन बनाने के लिए आग्रह किया जाएगा, इसके उपरांत जिला अध्यक्ष ने मंडी का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना, इस दौरान इलाके के मौजूद लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही इन समस्याओं को उपमुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाए...

विधायक राजेश नागर के नेतृत्व में एजुकेशन वालंटियर्स ने शिक्षा मंत्री को सौंपा मांगपत्र

Image
  विधायक   राजेश   नागर   के   नेतृत्व   में   एजुकेशन   वालंटियर्स   ने   शिक्षा   मंत्री   को   सौंपा   मांगपत्र Faridabad News : तिगांव   के   विधायक   राजेश   नागर   के   नेतृत्व   में   एजुकेशन   वालंटियर   एसोसिएशन   के   प्रतिनिधियों   ने   शिक्षा   मंत्री   कंवरपाल   गुर्जर   को   अपना   मांग   पत्र   सौंपा।   प्रतिनिधियों   ने   कहा   कि   उन्हें   कौशल   रोजगार   निगम   से   जोडक़र   उनके   रोजगार   को   बहाल   किया   जाए।   वालंटियर   इससे   पूर्व   विधायक   नागर   से   मिले   थे।   जिसके   बाद   उन्होंने   चंडीगढ़   में   आज   अपना   मंाग   पत्र   मंत्री   को   सौंपा।   एजुकेशन   वालंटियर   एसोसिएशन   ...

किसानों को नहीं आने दी जाएगी कोई समस्या : राजेश भाटिया*

Image
 *किसानों को नहीं आने दी जाएगी कोई समस्या : राजेश भाटिया*   फरीदाबाद : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जी के दिशा निर्देशानुसार जननायक जनता पार्टी फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने आज मोहना अनाज  मंडी का दौरा कर अधिकारियों, आढ़तियों व किसानों से मुलाकात कर फसल की खरीद प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त करी तथा अधिकारियों से कहा की किसानों को फसल बेचने मे किसी भी तरह की दिक्कत नही आनी चाहिए , किसानों को अनाज मंडी में जो समस्या आ रहीं है उनका तुरंत समाधान किया जाए, अनाज मंडी के प्रधान सतीश अत्री ने आश्वासन दिया कि किसानों को पहले भी कोई समस्या नहीं होने दी गई आगे भी किसी तरह की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी, किसानों की तरफ से अनाज मंडी में कैंटीन की मांग पर जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उपमुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर अनाजमंडी मे कैंटीन बनाने व , साथ ही टीन शेड की मरम्मत कराने के लिए आग्रह किया जाएगा। इसके उपरांत जिला अध्यक्ष ने मंडी का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना, इस दौरान इलाके के मौजूद लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही इन समस्य...

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रगति रैली के बाद से एक्शन में हैं : विधायक राजेश नागर

Image
 विधायक राजेश नागर ने एफएमडीए अधिकारियों को दिखाईं सडक़ें  मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रगति रैली के बाद से एक्शन में हैं विधायक राजेश नागर  फरीदाबाद : तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज एफएमडीए अधिकारियों के साथ ग्रेटर फरीदाबाद की सडक़ों का दौरा किया और उन्हें जल्द से जल्द सडक़ें बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अब वह विकास कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं चाहते हैं।  विधायक राजेश नागर ने एफएमडीए के एसीएस सुधीर राजपाल, एडिशनल सीईओ गरिमा मित्तल के साथ ग्रेटर फरीदाबाद की सडक़ों का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि खुद मुख्यमंत्री एफएमडीए के चेयरमैन हैं। नागर ने अधिकारियों से कहा कि वह सडक़ों को बनाने के एस्टीमेट बनवाकर जल्द से जल्द उनके क्षेत्र की जनता को राहत दें। नागर ने कहा कि सडक़ें किसी भी शहर की जान होती हैं। इसलिए हमारे क्षेत्र की सडक़ों के मामले में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। उन्होंने कहा कि तिगांव की प्रगति रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हमारे क्षेत्र की जनता के समक्ष मेरे द्वारा रखी सभी मांगों को मानने की घोषणा की थी, जिनको आप समयबद्ध तरीके से पू...

देश व प्रदेश को सुख-समृद्धि दे गंगा मैया: विपुल गोयल

Image
 देश व प्रदेश को सुख-समृद्धि दे गंगा मैया: विपुल गोयल पूर्व कैबिनेट मंत्री ने हरिद्वार के लिए तीर्थ यात्रियों को 2 बसें की रवाना फरीदाबाद, 13 अप्रैल : हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बैसाखी के मौके पर हरिद्वार स्नान के लिए तीर्थयात्रियों से भरी बस को रवाना किया। इस मौके पर गंगा मैया के जयकारे लगाए गए। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने गंगा मैया से देश व प्रदेश की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। इस दौरान उनके साथ शहर के कई गणमान्यजन व कार्यकत्र्ता मौजूद रहे। तीर्थ यात्रा से बस उनके सागर सिनेमा स्थित कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई। बता दें कि पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल द्वारा पिछले कई वर्षों से फरीदाबाद क्षेत्र की जनता को धार्मिक जगहों पर तीर्थ यात्राएं करवाने के लिए हरिद्वार, शिर्डी साईं धाम, वैष्णो देवी, पटना साहेब आदि जगहों पर निशुल्क भेजा जाता रहा है। कोरोना काल में यह सिलसिला कोरोना के मामले बढऩे से थम गया था परंतु जैसे ही कोरोना के मामले घटे और स्थिति नियंत्रण में आई तो पुन: पूर्व कैबिनेट मंत्री ने इस धार्मिक सेवा की शुरुआत कर दी तथा इसी ...

डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद में उत्साह से मनाया वैसाखी उत्सव

Image
 डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद में उत्साह से मनाया वैसाखी उत्सव फरीदाबाद, 13 अप्रैल (ब्यूरो): उत्सव की भावना को ध्यान में रखते हुए और बच्चों व युवाओं को सांस्कृतिक रूप से जोडऩे के उद्देश्य से डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद में बैसाखी का हार्वेस्ट उत्सव बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के नन्हे बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। स्कूल की लिटिल वंडर्स विंग ने आकर्षक परिधानों के साथ फुट टैपिंग संगीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी और प्याऊ सेवा के माध्यम से समाज सेवा की भावना को भी सीखा। इस मौके पर एक एनीमेटिड वीडिया के जरिए बच्चों को बैसाखी का महत्व भी समझाया गया कि आखिर वैसाखी पर्व मनाने के पीछे क्या परंपरा है। इस मौके पर स्कूल के प्रो. वाइस चेयरमैन रोहित जैन व स्कूल की प्रिंसीपल सुरजीत खन्ना ने बच्चों व अभिभावकों को बैसाखी पर्व की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के त्यौहार हमारी संस्कृति की नींव को मजबूत रखते हैं। उन्होंने कहा कि इस दिन खेतों में रबी की फसल पक कर लहराने लगती है तो किसान खुशी से यह त्योहार मनाता है। इस त्यौहार को मनाने का एक कारण यह भी है कि इस दिन सिखों के दसवें गुरु गोबिद स...

खुले मैनहॉल शहर में बन रहे हादसों का कारण : भारत अशोक अरोड़ा

Image
 खुले मैनहॉल शहर में बन रहे हादसों का कारण : भारत अशोक अरोड़ा खुले मैनहॉलों को लेकर नगर निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन फरीदाबाद, 13 अप्रैल। शहर में सीवरेज के मैन हॉल लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं और 3 दिन पूर्व ही शहर में एक 28 वर्षीय बच्चा हरीश उर्फ हन्नी सीवरेज के मैन हॉल में गिर गया और उसकी मौत हो गई। मैन हॉलों के चलते शहर में हो रहे हादसों एवं दुर्घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेसी नेता एवं समाजसेवी भारत अशोक अरोड़ा ने बुधवार को नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा और शहर के वार्ड नं. 13 में ही 15 ऐसी जगहों को चिन्ह्ति किया है, जहां सीवर के मैन हॉल ढक्कन नहीं लगे हुए हैं। उनकी फोटोग्राफ पते सहित लगाकर निगमायुक्त को सौंपे और तुरंत प्रभाव से इन सीवरेज के मेन हॉलों को बंद करवाने की अपील की, ताकि किसी अन्य व्यक्ति या बच्चे को अपनी जान से हाथ न धोना पड़े। भारत अरोड़ा ने कहा कि वो पूरे फरीदाबाद में सीवरेज के मैन हॉलों के चलते हो रहे हादसों को लेकर चिंतित है और अभी उन्होंने वार्ड 13 में ही 15 ऐसी जगह चिन्ह्ति की हैं, जहां पर सीवरेज के ढक्कन नहीं लगे हैं। उन्होंने निगमायुक्त से अपील ...

प्रेम नगर सेक्टर 4 में आयोजित माता के जागरण में पहुंचे युवा भाजपा नेता अमन गोयल

Image
 प्रेम नगर सेक्टर 4 में आयोजित माता के जागरण में पहुंचे युवा भाजपा नेता अमन गोयल Faridabad News 12 April 2022 : आपको यहां बता दें सेक्टर 4 प्रेम नगर मैं शिव मंदिर संस्था द्वारा माता के जागरण का आयोजन किया गया था, जिसमें माता के जागरण के अलावा विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियों का कार्यक्रम भी था । शिव मंदिर संस्था द्वारा हर वर्ष प्रेम नगर में माता का जागरण करवाया जाता रहा है। उपरोक्त कार्यक्रम में पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल को मुख्यतिथि आमंत्रित किया गया था लेकिन उनकी अनुपस्थिति में उनके भतीजे अमन् गोयल ने बतौर अतिथि शिरकत की। मंदिर समिति द्वारा अमन गोयल का फूल मालाओं से स्वागत किया और कार्यक्रम में पहुंचने पर आभार जताया।  युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को रामनवमी की बधाई दी और जय माता के नारों के साथ अपनी बात रखते हुए कहा कि चाचा विपुल गोयल हमेशा फरीदाबाद के हर परिवार के साथ हर सुख-दुख् में खड़े है ।  अमन गोयल नें कहा प्रेम नगर के लोगों ने जो मान सम्मान हमेशा दिया है उसका ऋण वो कभी नही चुका सकते । इस अवसर अमन गोयल ने कहा की उनके चाचा विपुल...

जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी ने बच्चों को तिलक लगाकर व मनाया प्रवेश उत्सव

Image
 *सेक्टर 21डी सरकारी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेश उत्सव* जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी ने बच्चों को तिलक लगाकर व मनाया प्रवेश उत्सव  Faridabad News, 12 April 2022 ,: गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 21 डी के स्कूल प्रांगण में जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी ने बच्चों को तिलक लगाकर व माला पहनाकर प्रवेश उत्सव की शुरुआत की। प्राचार्य डॉ जितेंद्र कुमार ने जिला शिक्षा अधिकारी, एसएमसी मेंबर, अभिभावक और बच्चों का सम्मान किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिला शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रितु चौधरी ने स्कूल की उपलब्धियों सुनकर स्कूल को उच्च स्तर पर पहुंचाने के लिए सभी स्टाफ सदस्यों को मुबारकबाद दी। मंच का संचालन प्रवक्ता श्रीमती सीमा अग्रवाल द्वारा किया गया और अंत में प्रधानाचार्य महोदय, प्रवक्ता इंदु नारायण, श्रीमती अनुराधा पांडे तथा अन्य सभी स्कूल सदस्यों द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी का स्कूल में पधारने पर धन्यवाद किया। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी ने कहा सरकारी स्कूल में पढ़े हुए बच्चे भी बहुत बड़ी बड़ी कंपनियों ...

लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने में भाजपा सरकार हुई पूरी तरह से असफल : राकेश भड़ाना

Image
  लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने में भाजपा सरकार हुई पूरी तरह से असफल : राकेश भड़ाना गांव नवादा में पीने के पानी की समस्या को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने किया निगम मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन फरीदाबाद।  बडखल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नवादा में व्याप्त पानी की समस्या को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश भड़ाना के नेतृत्व में सैकड़ों आप कार्यकर्ताओं ने नगर निगम मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी लोगों ने ‘नगर निगम मुर्दाबाद‘, ‘भाजपा सरकार हाय-हाय’ जैसे नारे लगाकर अपना विरोध जाहिर किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनके यहां पिछले 15 दिनों से पानी की सप्लाई बाधित है, जिसके चलते उन्हें पानी मोल खरीदना पड़ रहा है और ऐसी महंगाई में पानी खरीदने से उनकी जेबों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को शिकायतें करने के बावजूद उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। इस अवसर पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश भड़ाना ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है, जो सरकार ल...

जननायक जनता पार्टी के फरीदाबाद जिलाध्यक्ष ने युवा सम्राट उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का धूमधाम से मनाया जन्म-दिवस

Image
जननायक जनता पार्टी के फरीदाबाद जिलाध्यक्ष ने युवा सम्राट उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का धूमधाम से मनाया जन्म-दिवस फरीदाबाद.03 अप्रैल।जननायक जनता पार्टी की इकाई जिला जिला पदाधिकारी कार्यकर्ता व नए सदस्यों ने एक साथ मिलकर नाच गाने करते हुए हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया यह उनका 34 वा जन्मदिवस था इस अवसर पर आमजन के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया वही सभी कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर लगभग 34 किलो का केक एक नन्ही बच्ची के हाथों कटवाया। जजपा अध्यक्ष राजेश भाटिया ने हरियाणा के उप मुख्यमंत्री युवा सम्राट दुष्यंत चौटाला का 34वां जन्मदिन आज रविवार को एनआईटी स्थित तिकोना पार्क व्यापार मंडल कार्यालय पर धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने कंजक को अपनी गोद में लेकर देवी रूपी कन्या का हाथ लगवाया और सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में 34 किलोग्राम का केक काट कर युवा सम्राट उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के 34वें जन्मदिन पर संयुक्त रुप से पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जननायक ...

छत बचाने के लिए अंतिम सांस तक करेंगे आंदोलन : के एल गौतम

Image
 छत बचाने के लिए अंतिम सांस तक करेंगे आंदोलन : के एल गौतम कृष्ण नगर, राम नगर व ए सी नगर रेलवे लाइन के समीप बस्तियों को तोड़ने के खिलाफ और पुनर्वास की वैकल्पिक व्यवस्था हेतु मांग पत्र  फरीदाबाद । अपनी छत बचाने के लिए झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले हजारों लोग एकत्रित होकर अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेंगे, और जब तक सरकार हमारी मांगे मान नहीं लेगी और हमें झुग्गियों के बदले मकान नहीं देगी, यह लड़ाई खत्म नहीं होगी।  उपरोक्त शब्द ग्लोबल फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रधान के एल गौतम ने कृष्णा नगर ग्राम विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में किए गए जान आंदोलन में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के निवास पर एकत्रित हुए सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा आज कृष्णा नगर,   रामनगर और ए सी नगर के हजारों लोगों ने एकत्रित होकर जन आंदोलन किया और अपना मांगपत्र केन्द्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को सौंप। इस अवसर पर कृष्णा कॉलोनी कृष्णा नगर ग्राम विकास समिति के पदाधिकारी सुभाष चौहान, राहुल कुमार, मनोज कुमार, आर बी गौतम, प्रेमपाल प्रधान डी के झा, नैनी, रामनगर से लक्ष्मण प्रधान, गजराज ...