जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी ने बच्चों को तिलक लगाकर व मनाया प्रवेश उत्सव
*सेक्टर 21डी सरकारी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेश उत्सव*
जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी ने बच्चों को तिलक लगाकर व मनाया प्रवेश उत्सव
Faridabad News, 12 April 2022 ,: गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 21 डी के स्कूल प्रांगण में जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी ने बच्चों को तिलक लगाकर व माला पहनाकर प्रवेश उत्सव की शुरुआत की।
प्राचार्य डॉ जितेंद्र कुमार ने जिला शिक्षा अधिकारी, एसएमसी मेंबर, अभिभावक और बच्चों का सम्मान किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिला शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रितु चौधरी ने स्कूल की उपलब्धियों सुनकर स्कूल को उच्च स्तर पर पहुंचाने के लिए सभी स्टाफ सदस्यों को मुबारकबाद दी। मंच का संचालन प्रवक्ता श्रीमती सीमा अग्रवाल द्वारा किया गया और अंत में प्रधानाचार्य महोदय, प्रवक्ता इंदु नारायण, श्रीमती अनुराधा पांडे तथा अन्य सभी स्कूल सदस्यों द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी का स्कूल में पधारने पर धन्यवाद किया। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी ने कहा सरकारी स्कूल में पढ़े हुए बच्चे भी बहुत बड़ी बड़ी कंपनियों में काम कर रहे हैं। अगर पढ़ने वाला बच्चा हो तो वह किसी भी स्कूल में पड़ सकता है। और स्कूल सहित अपने परिजनों का नाम भी रोशन कर सकता है। बच्चे देश का भविष्य होते हैं।अगर अध्यापक ना हो तो देश का भविष्य अंधकार में पहुंच जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी ने बताया छात्र और छात्राओं के भविष्य को लेकर, उनकी सुरक्षा को लेकर आज से एक *सुरक्षा अभियान की शुरुआत* की गई है। छात्राओं के साथ होने वाले गलत कृत्यों को देखते हुए यह अभियान अब लगातार चलाया जाएगा। जिसमें छात्राओं को बताया जाएगा किस तरीके से वह अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। चाहे वह स्कूल में हो या स्कूल से बाहर।इस अभियान में सभी छात्र और छात्राएं भाग लेंगे और समाज को जागरूक करेंगे।


Comments
Post a Comment