श्री सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर एन आई टी में चैत्र नवरात्र पर सजा मां का दरबार
श्री सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर एन आई टी में चैत्र नवरात्र पर सजा मां का दरबार
फरीदाबाद:-जगत जननी माँ दुर्गा की आराधना के पावन पवित्र पर्व नवरात्रों के शुभ अवसर पर मां दुर्गा जी की ज्योत प्रज्वलित करने का सौभाग्य श्री सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर एन आई टी फ़रीदाबाद के प्रधान व जिला अध्यक्ष जेजेपी राजेश भाटिया व उनकी कार्यकारिणी द्वारा आज ये शुभ अवसर पर डॉ अनिता शर्मा प्रदेश सचिव व पूर्व चेयरपर्सन हरियाणा सरकार,अधिवक्ता मानिक मोहन शर्मा हल्का पृथला , आशुतोष गर्ग प्रदेश सचिव व्यापार प्रकोष्ठ, भारत कपूर , रिंकल भाटिया, प्रेम बब्बर मंदिर के पदाधिकारी कृष्ण खन्ना ,गगन अरोरा व अन्य शहर के गनमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। शनिवार को पहले नवरात्र के अवसर पर माता रानी का व्रत रखकर श्रद्धालुओं ने देवी मां की पूजा की व प्रार्थना की माता रानी सब पर अपनी अनुकंपा बनाए रखें।

Comments
Post a Comment