भाजपा सरकार का विकास केवल कागजों तक सीमित : राकेश भड़ाना

भाजपा सरकार का विकास केवल कागजों तक सीमित : राकेश भड़ाना



बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर स्थानीय लोगों ने गंदे पानी में बैठकर किया प्रदर्शन




फरीदाबाद। बडखल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव भांखरी व नवादा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर लोग नारकीय जीवन जी रहे है। बिजली-पानी की कमी के साथ-साथ टूटी सडक़ों के चलते लोगों का जीना दुश्वार हो गया है, लेकिन शिकायतें करने के बावजूद सरकार व प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। इन्हीं समस्याओं को लेकर आज आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश भड़ाना के नेतृत्व में सैकड़ों स्थानीय महिला-पुरुषों ने भांखरी-नवादा रोड पर सीवर के गंदे पानी में बैठकर प्रदर्शन किया। सीवरेज के गंदे पानी में बैठकर लोगों ने ‘भाजपा सरकार मुर्दाबाद‘ के नारे लगाकर अपना रोष जाहिर किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बताया कि भांखरी-नवादा सड़क़ पिछले कई वर्षाे से टूटी पड़ी है, इस सडक़ पर गहरे गड्ढे होने के चलते लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर जख्मी हो रहे है, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं देता वहीं बिजली के अघोषित कट और पीने के पानी की कमी के चलते लोगों धक्के खाने को मजबूर हो रहे है,

Comments