भाजपा सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए कर रही प्रेरित : मेघना श्रीवास्तव

 भाजपा सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए कर रही प्रेरित : मेघना श्रीवास्तव

भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष ने मेयर पद महिला के लिए आरक्षित होने पर जताई खुशी


फरीदाबाद। 
फरीदाबाद नगर निगम का महापौर पद महिला के लिए आरक्षित होने पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मेघना श्रीवास्तव ने हर्ष जताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तिकरण के पक्ष में है और मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित होना एक सराहनीय पहल है, जिसके लिए वह  प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताती है। यहां जारी प्रेस बयान में मेघना श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व की सरकारें महिलाओं को केवल कागजों में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करती थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से केंद्र व प्रदेश में बनी है, तब से हर क्षेत्र में महिलाओं की भागेदारी बढ़ी है, फिर चाहे वह खेलकूद हो, प्रशासनिक अधिकारी हो या फिर राजनैतिक क्षेत्र, हर मामले में महिलाओं को उनकी सक्षमता के अनुसार आगे बढऩे का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि मेयर जैसे बड़े पद पर किसी महिला का विराजमान होना, बड़े ही सम्मान की बात है क्योंकि मेयर फरीदाबाद का प्रथम नागरिक होता है और फरीदाबाद में शिक्षित, कुशल और अच्छी राजनीतिज्ञ महिला को इस पद पर आसीन होना चाहिए, जिससे कि वह फरीदाबाद के विकास को गति दे और लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने में और अधिक प्रयास करें। 

Comments