कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के साथ मुख्य रूप से जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया शामिल थे
फरीदाबाद 8 मई। रविवार को विकास एवं पंचायत कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली गांव भनकपुर में लोगों की समस्याओं को सुनने पहुंचे । इस मौके पर उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। ग्रामीणों ने उनके समक्ष जो समस्याएं रखी उन्होंने तुरंत अधिकारियों को उनका समाधान करने के आदेश भी दिए हैं और उसका समय भी बाउंड किया है। कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा है कि पंचायत चुनाव को लेकर सरकार पूरी तरह से तैयार है इसको लेकर उनकी मुख्यमंत्री से भी बात हुई है। और जल्द ही प्रदेश में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। इस मौके पर उनके साथ जजपा जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सिंबल पर चुनाव लड़ने का अपना फैसला है कि वह सिंबल पर चुनाव लड़े या ना लड़े लेकिन बीजेपी और जेजेपी गठबंधन सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ेगा ऐसा उनका मानना है। उन्होंने कई गांवों के किसानों को आश्वासन दिया है कि जो किसानों को सेम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है उसका भी जल्द ही समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांवों को शहरों की तर्ज पर बनाने का उनका लक्ष्य है। 70% आबादी गांवों में रहती है और उनका मानना है कि अभी गांवों में विकास की बहुत जरूरत है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम जिला लेवल पर किए जाएंगे ताकि लोगों के बीच पहुंचकर उनके गांव की समस्याओं को सुना जा सके और उनका समाधान भी सही समय पर किया जा सके। पंचायत मंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसी भी गांव को विकास से अछूता नहीं छोड़ा जाएगा। सभी कामों में भरपूर विकास कराया जाएगा।
इस अवसर पर ग्राम वासियों ने कैबिनेट मंत्री के सामने अनेकों समस्या रखी उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को ग्राम वासियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करें और उन्होंने ग्राम वासियों को अस्वस्थ किया कि प्रत्येक माह ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर विकास कार्यों और समस्याओं का जायजा लेंगे।
उसके पश्चात मथुरा रोड स्थित जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजाराम ठाकुर के कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कैबिनेट मंत्री के साथ जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया द्वारा तूफानी दौरा कराया। इसी कड़ी में बल्लभगढ़ स्थित मुकेश कॉलोनी में जजपा नेता मनोज गोयल के निवास पर पहुंचकर भावी प्रत्याशी अनिता रानी गोयल को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया पूरी टीम के साथ तूफानी दौरे में शामिल थे उनके साथ जजपा कार्यकर्ता मानिक मोहन शर्मा हल्का पृथला , ठाकुर राजाराम,राजेश रावत , उमेश भाटी , संदीप कपासिया , गजेंद्र भड़ाना , अनिल भाटी, दिनेश डागर, दीपक चौहान,श्ररवन करहाना, रिंकल भाटिया,गगन अरोड़ा , बल्ली ठाकुर, डॉक्टर एस पी सिंह शामिल थे

Comments
Post a Comment