सेक्टर 21A में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस
सेक्टर 21A में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस
जगन्नाथ गौतम
फरीदाबाद 21 जून: फरीदाबाद के पाश सेक्टर 21A में भी अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस धूमधाम से मनाया गया. सेक्टर के सबसे बड़े पार्क में बड़ी संख्या में लोगों ने लगभग दो घंटे योगासन करके पसीना बहाया।
इसका आयोजन सेक्टर की RWA और डेली योगा ग्रुप की टीम ने मिलकर किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सेक्टर के प्रधान गजराज नागर ने किया।इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि योगा टीम योग गुरु श्री रामलाल गुप्ता के नेतृत्व में सेक्टर के लोगों की सेहत को दुरूस्त रखने के लिए बेह्तरीन काम कर रहीं है. दर्जनों लोग नियमित रूप से इस पार्क में योगा करके स्वास्थ लाभ उठा रहे हैं.
उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि योग को बढ़ावा देने के लिए RWA टीम हमेशा हर प्रकार की मदद के लिए तत्पर रहेगी.
RWA के उप प्रधान श्री वशिष्ठ व हरियाणा सरकार के पूर्व चेयरमैन श्री रामबीर भङाना ने भी योग गुरु श्री रामलाल गुप्ता द्वारा सेक्टर में योग को बढ़ावा देने के लिए उनके कार्यों को सराहा.
इस अवसर पर बोलते हुए योग गुरु रामलाल गुप्ता ने कहा कि योग भगाए रोग, इस लिए नियमित योग करने वालों से बीमारियाँ दूर भागती हैं. योग करने वालों की अस्पतालों में लुटाई नहीं होती.
जो नियमित योग प्रा
णयाम सैर आदि नहीं करते ऐसे लोगों को अपने खून पसीने की कमाई बीमार होने पर अस्पतालों में लुटाते देखा है. इसलिए नियमित योगा सैर व्यायाम कीजिए, सेहत से बड़ी कोई संपत्ति नहीं होती. निरोगी काया सबसे बड़ा धन है.
कमाई के साथ-साथ रोजाना कम से एक घंटा अपने उस शरीर के लिए भी निकालिये जो आपके लिए रात दिन काम करता है।
लंबी सेहत मंद आयु के लिए योगा बहुत जरूरी है. इसके साथ-साथ सात्विक भोजन ले, आयुर्वेद को अपनाए तो आपका सारा जीवन सुखमय बीतेगा.
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ तलवार, सुश्री वंदना तलवार, श्री बजाज, श्री मदान आर ऐस रॉय सहित सेक्टर के अनेक गणमान्य लोगों की अहम भूमिका रहीं. ज्यादातर लोगों की राय थी कि पार्क में रोजाना होने वाले योग कार्यक्रम को और ज्यादा विस्तार दिया जाए. ताकि सेक्टर के लोग बड़ी संख्या में रोजाना पार्क में योग करने आए. इसके लिए RWA टीम को प्रयास करने होंगे. ताकि लोग सेहत मंद रहे.


Comments
Post a Comment