किक बॉक्सिंग बेस्ट एथलीट ऑफ द ईयर : मोनल कुकरेजा
किक बॉक्सिंग बेस्ट एथलीट ऑफ द ईयर : मोनल कुकरेजा
19 जुलाई से 23 जुलाई तक कोलकाता के सत्यजीत राय स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मोनल कुकरेजा को साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सम्मान से नवाजा गया।पिछले माह उज्बेकिस्तान में चल रही अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मोनल ने 2 स्वर्ण तथा 2 रजत पदक जीतकर इतिहास रचा है। मोनल कुकरेजा लगातार 5 बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए किक बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक विजेता रह चुकी है ।
इसी कड़ी में लगातार जीत के पथ पर अग्रसर होते हुए कोलकाता में 13 से 15 आयु वर्ग में लगातार नौवीं बार राष्ट्रीय स्तर कड़ा मुकाबला करते हुए किक लाइट इवेंट तथा लाइव कांटेक्ट इवेंट में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। पिछले 8 वर्षों की कड़ी मेहनत सच्ची लगन निष्ठा एवं मोनल सभी उपलब्धियों को देखते हुए किक बॉक्सिंग अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने कोलकाता में मोनल को बेस्ट एथलीटऑफ द ईयर की उपाधि से सम्मानित किया।यह बहुत ही गर्व का विषय है ।आशा है भविष्य में भी मोनल सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी तथा भारत का नाम रोशन करेगी।


Comments
Post a Comment