लगातार तीसरी बार नीरल कुकरेजा ने किक बॉक्सिंग में राष्ट्रीय स्तर पर जीते स्वर्ण पदक
लगातार तीसरी बार नीरल कुकरेजा ने किक बॉक्सिंग में राष्ट्रीय स्तर पर जीते स्वर्ण पदक
फरीदाबाद एनआईटी 3 में रहने वाली नीरल कुकरेजा ने कोलकाता के सत्यजीत राय स्टेडियम में 19 जुलाई से 23 जुलाई तक चल रही राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण पदक एक रजत पदक अपने नाम किया। इससे पहले भी नीरल राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर चुकी है। नीरल कुकरेजा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक स्वर्ण तथा एक रजत पदक जीता है वही राष्ट्रीय स्तर पर लगातार तीन बार स्वर्ण पदक विजेता रही है। नीरल कुकरेजा ने लगातार तीसरी बार कड़ा मुकाबला करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर 7 से 9 आयु वर्ग में पॉइंट फाइट इवेंट तथा लाइट कांटेक्ट में स्वर्ण पदक झटके हैं तथा म्यूजिकल फॉर्म इवेंट में रजत पदक प्राप्त किया है।
नीरल अपना रोल मॉडल अपनी बड़ी बहन मोनल कुकरेजा को मानती है। बड़ी बहन मोनल कुकरेजा के नक्शे कदम पर चलते हुए छोटी बहन नीरल कुकरेजा ने भी किकबॉक्सिंग में अपनी एक पहचान बनाई है ।कुकरेजा सिस्टर्स के नाम से दोनों को जाना जाने लगा है ।किक बॉक्सिंग अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल कोच सचिन गुप्ता, अजय सैनी ,डीसी मॉडल स्कूल डायरेक्टर पवन गुप्ता एवं शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने नीरल का उत्साहवर्धन किया तथा शुभकामनाएं दी।


Comments
Post a Comment