Posts

Showing posts from March, 2022

सदस्यता अभियान की कड़ी में निरंतर नए सदस्यों का स्वागत है : राजेश भाटिया

Image
 सदस्यता अभियान की कड़ी में निरंतर नए सदस्यों का स्वागत है : राजेश भाटिया  आज इसी श्रृंखला में जिला अध्यक्ष श्री राजेश भाटिया जी की नेतृत्व में सैंकड़ों साथियों को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला जी के द्वारा जननायक जनता पार्टी के परिवार में शामिल किया गया| पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला जी ने विश्वास दिलवाया पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को  पूर्ण रूप से मान सम्मान दिया जाएगा| इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया के साथ, राष्ट्रिय सचिव कृष्ण जाखड़, दिनेश डागर, व्यापर प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव आशुतोष गर्ग, अधिवक्ता माणिक मोहन शर्मा हल्का पृथला, राकेश गर्ग, हाजी अख्तर हुसैन, हाजी करामत अली, अधिवक्ता राजेश रावत, बिजेन्दर, गजेंदर भड़ाना, निशांत रस्तोगी, मनोज गोयल, राजू भड़ाना, नरेंदर भाटिया, आर्यन भाटिया, बंसीलाल कुकरेजा, अमर बजाज, चिमनलाल कटारिया, नीरज डोगरा, कुलदीप प्रधान, खुर्शीद अल्वी, अधिवक्ता ज़फर, गगन अरोड़ा शामिल थे| जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने भरोसा दिलवाया कि, पार्टी को जिला स्तर पर और मजबूत करेंगे और नए आयाम स्थापित करेंगे भविष्य में निरंतर जन...

एमएसपी के लिए भाकियू अंबावता पूरे देश में 19 को करेगा धरना प्रदर्शन

Image
 एमएसपी के लिए भाकियू अंबावता पूरे देश में 19 को करेगा धरना प्रदर्शन  संयुक्त किसान मोर्चा का राजनीति में उतरना किसान आंदोलन के लिये घातक : ऋषिपाल अंबावता फरीदाबाद । भारतीय किसान यूनियन (अ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने उत्तर प्रदेश में दोबारा बनी भाजपा सरकार को किसानों की हार बताते हुए कहा यदि संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राजनीति में नहीं उतरते और एमएसपी के कानून पर अड़े रहते तो उत्तर प्रदेश का किसान गुमराह नहीं होता, और भाजपा की सत्ता में वापसी नहीं हो पाती। उन्होंने कहां अब भारतीय किसान यूनियन अंबावता पूरे देश में एमएसपी की गारंटी के कानून को लाने के लिए आने वाली 19 अप्रैल को एक दिवसीय जन आंदोलन करेगी। इस दिन पूरे देश में भाकियू अ के किसान कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी 12 से ज्यादा प्रदेशों के जिलों में जिला उपायुक्त एवं डीएम कार्यालय पहुंचकर सुबह 9:00 बजे से 4:00 बजे तक धरना प्रदर्शन करेंगे, और शाम को एमएसपी के लिये मांग पत्र सौंपेंगे। उन्होंने बताया यह फैसला पूरे देश के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा तय की गई मीटिंग में लिया गया है जो गत दिवस भा...

पुलिस कमिश्नर से जन नायक जनता पार्टी फ़रीदाबाद के नव नियुक्त ज़िला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने की ओपचारिक मुलाक़ात

Image
पुलिस कमिश्नर से जन नायक जनता पार्टी फ़रीदाबाद के नव नियुक्त ज़िला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने की ओपचारिक मुलाक़ात Faridabad News ,28 March 2022 : जजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जजपा के नव नियुक्त ज़िला अध्यक्ष राजेश भाटिया के नेतृत्व में फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ,प्रदेश प्रवक्ता उमेश भाटी,प्रदेश सचिव व्यापार सेल आशुतोष गर्ग , राकेश गर्ग अध्यक्ष व्यापार सेल, वरिष्ट नेता राजेश रावत मुख्य रूप से मौजूद रहे पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा का बुके देकर जजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने पुलिस कमिश्नर के समक्ष शहर की कुछ समस्याओं को रखा जिस पर पुलिस कमिश्नर ने उचित कार्रवाई का निर्देश देते हुए कहा कि शहर की सुरक्षा पूरी तरह से चाक-चौबंद है इस मौके पर राजेश भाटिया जिलाध्यक्ष ने कहा कि जजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं होनी चाहिए और उनकी समस्याओं को क्षेत्र के पुलिस विभाग में जो अधिकारी है उनकी ओर ध्यान दें। जिस पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि किसी के भी साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा पुलिस सभी के ल...

पृथला के गांव प्याला में जननायक जनता पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर हुई मिटिंग

Image
  पृथला के गांव प्याला में जननायक जनता पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर हुई मिटिंग फरीदाबाद : आज पृथला के गांव प्याला में पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर जिला की मिटिंग रखी गई। मीटिंग की अध्यक्षता जिला-प्रधान श्री राजेश भाटिया जी द्वारा की गई।  मीटिंग में मुख्य अतिथि सदस्यता अभियान प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर,  सुमित राणा, राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राजाराम , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर तेवतिया ,पृथला हल्का अध्यक्ष जग्गी मेंबर, तेजपाल डागर, अरविन्द भारद्धाज व् हल्का रोहतक सदस्यता अभियान के प्रभारी एडवोकेट मानिक मोहन शर्मा जी साथ में मौजूद रहे | सदस्यता अभियान जो पार्टी का 13 मार्च से शुरू है जो आगमी 13 अप्रैल तक चलेगा उसके बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी  हल्को के पार्टी पदाधिकारियों की एंव कार्यकर्ताओं की डयूटी लगाई जिससे सदस्यता अभियान को मजबूती से किया जाए, और सगंठन मे नये सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या मे जोड़ा जा सके। पार्टी के सभी पदाधिकारी व सक्रिय सदस्य हर घर तक जाएंगे और पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते हुए नए लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्र...

जन कल्याण संस्था द्वारा आयोजित गीता एवं रामायण चौपाई प्रतियोगिता में पहुंचे हरियाणा के पूर्व मंत्री विपुल गोयल

Image
 जन कल्याण संस्था द्वारा आयोजित गीता एवं रामायण चौपाई प्रतियोगिता में पहुंचे हरियाणा के पूर्व मंत्री विपुल गोयल   Faridabad News ,27 march 2022: आज सेक्टर 28 डायनेस्टी स्कूल में जन कल्याण संस्था द्वारा आयोजित गीता  एवं रामायण चौपाई प्रतियोगिता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विपुल गोयल ने शिरकत की और अपने सम्बोधन मे आयोजनकर्ताओ का इस भव्य और समाजहित कार्यक्रम को इतने बड़े स्तर पर करने के लिए धन्यवाद किया। इससे पहले  आयोजनकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का  फूल मालाओं और बुके देकर स्वागत किया। पूर्व मंत्री गोयल् ने अपने सम्बोधन मे कहा कि इस तरह के आयोजन् से एक तो हमारी भारतीय संस्कृति और इतिहास  का प्रचार् तो होगा ही और साथ मे बच्चों मे चरित्र निर्माण और समाज के लिए जागरूक होने की प्रेरणा भी मिलती है। गोयल् ने इस अवसर पर कहा कि  हमारे हिंदुस्तान मे प्रतिभाओ कि कोई कमी नहीं है बस कमी है तो सही प्लेट फॉर्म की और उचित मार्ग दर्शन कि जो आज यहाँ जन कल्याण संस्था बहुत अच्छे से कर रही है।  आपको यहाँ बता दे कि जन कल्याण संस्था समाज मे पिछले 26 वर्षों से अपनी सफल...

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रगति रैली विकास को तेजी देगी - मूलचन्द शर्मा

Image
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रगति रैली विकास को तेजी देगी - मूलचन्द शर्मा  तिगांव अनाज मंडी में आयोजित हरियाणा प्रगति रैली में 27 मार्च को आ रहे हैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल  कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा ने संयोजक विधायक राजेश नागर व अन्य विधायकों संग की वार्ता  फरीदाबाद: कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की हरियाणा प्रगति रैली फरीदाबाद के विकास के विकास की रैली है। वह प्रगति रैली की जानकारी देने के लिए यहां सेक्टर 82 में प्रेस को संबोधित कर रहे थे। वार्ता में रैली के संयोजक तिगांव के विधायक राजेश नागर भी मौजूद रहे।  कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा कि इस रैली के माध्यम से हमें गुरुग्राम से आगे निकलने का रास्ता मिलेगा। शर्मा ने कहा कि फरीदाबाद के विकास के लिए जो भी मांग सकते हैं, वो सभी मांगें हम रखेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सैकड़ों करोड़ रुपयों की योजनाओं की घोषणा इस रैली में करेंगे। इस रैली से हमारे फरीदाबाद के विकास को और गति मिलेगी।  इस अवसर पर रैली के संयोजक विधायक राजेश नागर ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस रैली में तिगांव क्ष...

ब्राह्मण सभा ने देखी द कश्मीर फाइल्स

Image
  ब्राह्मण सभा ने देखी द कश्मीर फाइल्स फरीदाबाद, 24 मार्च। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने 1990 के दशक में हुए कश्मीरी पंडितों के साथ नरसंहार एवं दर्द की दास्तां से रूबरू कराती फिल्म द कश्मीर फाइल्स को प्रिसटाइन माल सैक्टर-31 फरीदाबाद स्थित सिनेमा में देखी ब्राह्मण सभा ने एक शो बूक करवा रखा था। पं सुरेन्द्र शर्मा बबली राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा हर तरफ देश मे इन दिनों कश्मीरी पंडतिों पर बनी बॉलीवुड फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' को लेकर भारत में बहस छिड़ी हुई है। फिल्म में न सिर्फ कश्मीरी पंडतिों के नरसंहार का घिनौना सत्य दिखाया गया है। बल्कि तत्कालीन सरकारो की भूमिका से भी पर्दा उठाया गया है। सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म में दिखाया गया है कि जम्मू-कश्मीर में वर्ष 1990 के दशक में भडक़ी आतंकी हिंसा के बाद लाखों की तादाद में कश्मीरी पंडित घाटी छोडक़र चले गए जबकि कई लोगों की हत्या कर दी गई थी। ऐसा अत्याचार कश्मीरी पण्डितो पर हुआ तो बहुत दुखद घटना है हम इसकी निन्दा करते हैं ये घटना पूरे मानव समाज व प्रत्येक भारतवासी पर अत्याचार है और सुन्दर चित्रण के लिए निर्देशक अग्निहोत्री जी को बधाई देते हैं सरका...

सांस्कृतिक संध्या में शास्त्रीय गायन की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं युवाओं ने

Image
  सांस्कृतिक संध्या में शास्त्रीय गायन की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं युवाओं ने सूरजकुंड, 23 मार्च। चौपाल पर आज शाम सांस्कृतिक संध्या के दौरान अनिरुद्ध वर्मा तथा साथियों ने पाश्चात्य धुनों पर शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के यास्मीन सिंह ने कत्थक नृत्य शैली में भगवान श्रीकृष्ण की लीला को दर्शकों के समक्ष प्रकट किया।   चौपाल पर आज शाम को पर्यटन विभाग के मेला प्रशासक डा.नीरज कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर सांस्कृतिक  संध्या का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सोनीपत जिला परिषद के एडिशनल सीईओ अमित मान भी उपस्थित रहे। अनिरुद्ध वर्मा कलेक्टिव ग्रुप के गायक-गायिकाओं ने राग-रागनियों पर आधारित शास्त्रीय गायन की रचनाएं प्रस्तुत कीं।  इनमें प्रतीक नरसिम्हा, सप्तक चटर्जी, काव्या सिंह, आस्था मांडले तथा श्रद्धाश्री ने सुन सुन री अब मोरी बात बलमा.., शंकर डमरू बाजे...कजरा कारे कजरा कारे...आदि रचनाएं प्रस्तुत कीं। प्रस्तुति के दौरान सितार पर शोभिति ठाकुर, तबला पर सप्तक शर्मा, बांसुुरी पर रोहित प्रसन्ना, वरुण राजशेखरन, गिटार पर अभिषेक मित्तल, श्रीकांत विश्वकर्मा ने कलाकारों क...

हवाबाजी के लिए मथुरा में कट्टा खरीद कर लाया था आरोपी, क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने किया गिरफ्तार

Image
हवाबाजी के लिए मथुरा में कट्टा खरीद कर लाया था आरोपी, क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने किया गिरफ्तार फरीदाबादः पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी सुरेंद्र सिंह की टीम ने अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।  पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम नीरज है जो यूपी के मथुरा जिले का रहने वाला है और फिलहाल बल्लभगढ़ की राजीव कॉलोनी में रह रहा था। आरोपी ध्याड़ी मजदूरी का काम करता है। दोस्तों में अपनी हवा बनाने के लिए वह इस देसी कट्टे को खरीदकर लाया था।  क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पुलिस थाना सेक्टर 8 एरिया से देसी कट्टे सहित काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। आरोपी को काबू करके थाने लाया गया जहां उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मथुरा के अपने गांव गया था जहां से वह किसी अनजान व्यक्ति से यह कट्टा खरीद ...

यमुना रक्षक दल यमुना जी की अविरलता एवं निर्मलता के प्रति कृत संकल्पित - डॉ० आर एन सिंह

Image
विश्व जल दिवस के अवसर पर यमुना जी की अविरलता एवं निर्मलता के लिए चला जन जागरूकता अभियान   यमुना रक्षक दल यमुना जी की अविरलता एवं निर्मलता के प्रति कृत संकल्पित - डॉ० आर एन सिंह Faridabad News : यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ० आर एन सिंह की अध्य्क्षता में विश्व जल दिवस के अवसर पर ददसिया गाँव के यमुना तट पर यमुना जी की अविरलता एवं निर्मलता के लिए जन जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेन्द्र शर्मा बबली, यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय सचिव पंडित रमाकांत तिवारी, पूर्वांचल फाउंडेशन के अध्यक्ष एस के सिंह, प्रोत्साहन मंच के महासचिव बिनय प्रताप सिंह, श्रमिक नेता एडवोकेट नागेश सिंह, अजय त्यागी, सुरेंदर त्यागी, अजय गोयल, राज कुमार नम्बरदार, सोनू पंडित, लक्षी राम शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगो ने शिरकत किया। डॉ० आर एन सिंह ने हथिनी कुण्ड से लेकर दिल्ली, फरीदाबाद, वृन्दावन, मथुरा तक यमुना जी की दुर्दशा पर गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकारों से 1994 के यमुना जल बॅटवारे पर शीघ्र पुनर्विचार कर हथिनी कु...

मुख्यमंत्री खट्टर के घर के बाहर फैंका गोबर और पैसे - नवीन जयहिन्द

Image
  मुख्यमंत्री खट्टर के घर के बाहर फैंका गोबर और पैसे - नवीन जयहिन्द मुख्यमंत्री व सांसद है भ्र्ष्टाचारीयों के सरदार - जयहिन्द करनाल - बीते रविवार 20 मार्च को आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रहे नवीन जयहिन्द ने भ्र्ष्टाचार पर हल्ला-बोला व  अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ झोटा-बुग्गी लेकर मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने करनाल पहुंचे, पर पुलिस ने उनकी 4 झोटा-बुग्गियों को पहले ही हिरासत में ले लिया। जैसे ही जयहिन्द मुख्यमंत्री को पैसे और गोबर भेंट करने के लिए आगे बढ़े तभी प्रसाशन ने उन्हें बीच रास्ते मे ही रोक लिया। व जयहिन्द ने मौके के डिप्टी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन के रूप में पैसे व गोसे दिए पर प्रसाशन ने लेने से मना कर दिया। लेकिन प्रसाशन के दबाब में न आकर जयहिन्द ने भ्र्ष्टाचार के खिलाफ अपने प्रदर्शन को जारी रखा। जयहिन्द ने बताया पिछले 7 साल से मुख्यमंत्री खट्टर अपनी आँखों पर पट्टी बांध कर धृतराष्ट्र बने बैठे थे व करनाल के लोकसभा सांसद की जानकारी में यह करोड़ो का घोटाला हुआ है। इस घोटाले की व आईएएस अधिकारियों और सभी उच्चस्तरीय अधिकारियों की प्रॉपर्टी की जांच होनी चाहिए। जिन गरीब लोगों...

गांव मीरापुर मे आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल।

Image
  गांव मीरापुर मे आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल। आपको बता दें ग्राम मीरापुर, पलवल् मे बरसो से चली आ रही रीति अनुसार हर साल होली पर चोपाई ओर तुको का कम्पटीशन करवाया जाता है, जिसमे सभी लोग हास्य् कलाकारी के साथ शलोक बोलते है। समस्त ग्रामवासियों की तरफ् से आयोजित इस कार्यक्रम मे आज सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया था। उपरोक्त कार्यक्रम में पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने विशिष्ट अतिथि के तोर पर  शिरकत की ओर सभी ग्रामवासियों को होली के पावन पर्व पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की बधाई दी। इस मोके पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की गांव में आयोजित विशाल चौपाई ओर तुकों का जो कंपटीशन करवाया जा रहा है इससे न सिर्फ युवाओं का मानसिक विकास हो रहा है बल्कि उन लोगों को भी गांव के कल्चर के बारे में जानने का मौका मिल रहा है जो गांव की संस्कृति के ज्ञान से वंचित हैं । पूर्व मंत्री ने समस्त गांव की सरदारी की प्रशंसा करते हुए कहा की इस तरह के आयोजन से युवा पीढ़ी में अच्छे संस्कार तो जीवित रहते ही हैं व ...

विधायक राजेश नागर ने 84 पाल के गांवों में लोगों को दिया न्यौता

Image
  27 को आएंगे सीएम, तिगांव विधायक ने आरडब्ल्यूए संग बनाई रणनीति विधायक राजेश नागर ने 84 पाल के गांवों में लोगों को दिया न्यौता फरीदाबाद.  27 मार्च को तिगांव अनाज मंडी में सीएम मनोहर लाल का जोरदार स्वागत होगा। उनके स्वागत में तिगांव विधानसभा क्षेत्र का बच्चा बच्चा पहुंचने के लिए तैयार हो रहा है। यह बात विधायक राजेश नागर ने कही। वह आज अपने भतौला सेक्टर 82 स्थित निवास पर तिगांव विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न आरडब्ल्यूए संग बैठक कर रहे थे। उन्होंने सभी आरडब्ल्यूए सदस्यों से कहा कि वह अपनी अपनी मांगें उन्हें देकर जाएं और सीएम मनोहर लाल के स्वागत में 27 मार्च शाम 4 बजे तिगांव अनाज मंडी जरूर पहुंचें। जहां सीएम साहब हमारे क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणाएं करके जाएंगे। इस अवसर पर विभिन्न आरडब्ल्यूए कमेटी के सदस्यों ने विधायक को आश्वस्त किया कि वह सीएम मनोहर लाल का जोरदार स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसके बाद विधायक राजेश नागर ने पड़ाव मंदिर तिगांव में मौजिज लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी को सीएम मनोहर लाल के सम्मान समारोह में आने के लिए न्यौता दिया। विधायक ने कहा कि आप लोग अपने...

सूरजजकुंड मेले में जुट रहे हैं शिल्पकार व कारीगर आज दिखाई दिए दर्शकों के जमघट

Image
सूरजजकुंड मेले में जुट रहे हैं शिल्पकार  व कारीगर  आज दिखाई दिए दर्शकों के जमघट सूरजकुंड, 20 मार्च। तोमर वंश के राजा अनंगपाल की धरती पर बसे  सूरजकुंड का 35 वां अंतर्राष्टï्रीय मेला धीरे-धीरे अपने शबाब पर आ रहा है। शुभारंभ होने के बाद यहां देश और विदेश के शिल्पकार, मूर्तिकार,  चित्रकार आदि अपनी-अपनी कारीगरी का सामान लेकर जुटने लगे हैं। आज आम दर्शकों के लिए मेले का पहला दिन था। मेले में अनेक दर्शक चौराहों के आसपास ढोल-नगाड़ों, बीन-बाजों  व तुंबे की थाप पर कलाकारों के साथ नाचते-गाते दिखाई दिए।   फागुन की होली तो बीते हुए तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन लगता है कि ब्रज की होली की मस्ती अब सूरजकुंड की धरा पर आ गई है। कमी है तो केवल यहां  अबीर-गुलाल की। रंगों के बिना भी यह मेला लाल-हरे, पीले-नीले, नारंगी-संतरी आदि मनमोहक रंगों से सरोबार नजर आ रहा है। उज्बेकिस्तान, अफगानिस्तान, तुर्की, लेबनान, सूडान, ट्यूनिशिया, घाना, मोजांबिक, नेपाल आदि देशों से आए शिल्पकारों व दस्तकारों के पांडाल दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। इन देशों के लोक कलाकारों की वेशभूषा भी...

एनआईटी में 5 दिन पहले लाठी-डंडों से पीटकर की गई युवक की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Image
एनआईटी में 5 दिन पहले लाठी-डंडों से पीटकर की गई युवक की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार *फरीदाबाद:* पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने 5 दिन पहले थाना एनआईटी एरिया में हुई युवक की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नवीन और फारुख का नाम शामिल है। आरोपी फरीदाबाद के एसजीएम नगर के निवासी है। आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में मृतक दीपक के पिता मुकेश ने बताया कि दीपक की आरोपी नवीन के साथ दोस्ती थी और उनके साथ मिलकर नशे पत्ते किया करता था। उन्होंने अपने बेटे को समझाने की बहुत कोशिश की परंतु उसने उनकी एक नहीं मानी। दिनांक 13 मार्च की शाम दीपक अपने घर पर यह कहकर गया था कि वह अपने दोस्तों से मिलने जा रहा है। काफी देर होने पर भी जब वह घर नहीं आया तो उसके परिजनों को उसकी चिंता होने लगी। अगले दिन उन्हें सूचना मिली कि दीपक आरोपी नवीन के च...

जून 2021 में आरोपियों द्वारा ब्लैकमेल करने के कारण इंडस्ट्रियलिस्ट द्वारा खुद को आग लगाकर की गई आत्महत्या के मामले में क्राइम ब्रांच 17 ने छठे आरोपी को किया गिरफ्तार

Image
जून 2021 में आरोपियों द्वारा ब्लैकमेल करने के कारण इंडस्ट्रियलिस्ट द्वारा खुद को आग लगाकर की गई आत्महत्या के मामले में क्राइम ब्रांच 17 ने छठे आरोपी को किया गिरफ्तार *फरीदाबाद:* पुलिस उपायुक्त क्राईम नरेंद्र कादियान के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 प्रभारी अशोक कुमार की टीम ने आत्महत्या करने को मजबूर करने के मामले में फरार चल रहे छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है।  पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अरमान है जो यूपी के मेरठ जिले का रहने वाला है। इस मामले में अरमान का पूरा परिवार शामिल है जिसमें अरमान की मां जिन्नत, बहन नाजिया उर्फ जूही तथा रोशनी उर्फ रूही, भाई अरबाज तथा अरबाज की पत्नी इबा खान हो पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मामला हनीट्रैप का है जिसमें आरोपियों ने सेक्टर 17 के रहने वाले शंकर नाम के व्यक्ति को हनीट्रैप में फंसाकर उससे पैसे ऐंठे थे तथा बार-बार ब्लैकमेलिंग करने की वजह से उसने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को दी अपनी शिकायत में मृतक शंकर के बेटे अनुराग ने बताया कि उसके पिता सेक्टर ...

क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने मोटरसाइकिल चोरी में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 3 मोटरसाइकिल बरामद

Image
क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने मोटरसाइकिल चोरी में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 3 मोटरसाइकिल बरामद *फरीदाबाद:*  पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी सुरेंद्र सिंह की टीम ने 2 मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सूरज तथा आबिद का नाम शामिल है जो नूंह के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ चोरी के तीन मुकदमे दर्ज हैं जिसमें आरोपियों में पुलिस थाना धौज, सिटी बल्लबगढ़ तथा एनआईटी एरिया से तीन मोटरसाइकिल चोरी की थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया।  पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी काम धंधा ना मिलने की वजह से उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

नेशनल एसोसिएशन फार दा ब्लाइंड मे छात्रों ने जेजेपी के फरीदाबाद जिलाध्यक्ष का फूलो की माला पहनाकर स्वागत किया

Image
  नेशनल एसोसिएशन फार दा ब्लाइंड मे छात्रों ने जेजेपी के फरीदाबाद जिलाध्यक्ष का फूलो की माला पहनाकर स्वागत किया Faridabad News 17 march : सेन्ट्रल ग्रीन के सी रोड फरीदाबाद स्थित नेशनल एसोसिएशन फार दा ब्लाइंड मे छात्रों की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।  एसोसिएशन के पदअधिकारियो ने जेजेपी के फरीदाबाद जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया का फूलो की माला पहनाकर स्वागत किया।  इस अवसर पर जेजेपी के फरीदाबाद जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने छात्रों को होली की शुभकामनाएं दी।  जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद त्यौहारों को मनाने का अवसर प्राप्त हुआ है। शान्ति व सौहार्द के साथ होली का त्यौहार मनाएं। त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत है जो आपसी प्रेम व भाईचारे को बढावा देते हैं। इस अवसर पर जेजेपी के फरीदाबाद जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (व्यापार प्रकोष्ठ)-ललित बंसल, राष्ट्रीय सचिव (व्यापार प्रकोष्ठ)-आशुतोष गर्ग, उप-प्रधान( ब्यापार मंडल, फरीदाबाद)-अमर बजाज, जिला रक्त समन्वयक-विमल खंडेलवाल, उप-अधीक्षक (रेड क्रॉस सोसइटी...

1 साल से फरार चल रहे बलात्कार के आरोपी को, इंस्पेक्टर माया और उसकी टीम ने जम्मू से किया गिरफ्तार

Image
1 साल से फरार चल रहे बलात्कार के आरोपी को, इंस्पेक्टर माया और उसकी टीम ने जम्मू से किया गिरफ्तार *ब्लैकमेल कर आरोपी देता था बलात्कार की वारदात को अंजाम* महिला के पति से चल रहा था मन मुटाव, आरोपी महिला के पति का दोस्त है *फरीदाबाद:* पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के दिशा निर्देश के तहत कार्यवाही करते हुए महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर माया की टीम ने 1 साल से फरार चल रहे बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर माया महिला विरुद्ध अपराध के आरोपियों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई करती आई हैं। 1 महीने पहले ही इंस्पेक्टर माया ने पत्नी को बुरी तरह से प्रताड़ित करने वाले 2 साल से फरार चल रहे आरोपी पति को बिहार से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। इसी क्रम में कामयाबी हासिल करते हुए इंस्पेक्टर माया ने बलात्कार के एक अन्य मुकदमे में एक आरोपी को जम्मू से गिरफ्तार कर पीड़िता को न्याय दिलाने का बेहतरीन कार्य किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राघव है जो जम्मू का रहने वाला है। आरोप...

मेरी फसल, मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर 15 से 18 मार्च तक कराएं रजिस्ट्रेशन

Image
  मेरी फसल ,  मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर  15  से  18  मार्च तक कराएं रजिस्ट्रेशन फरीदाबाद , 14  मार्च। उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई तरह की योजनाओं शुरू की गई है। इन्हीं योजनाओं में से एक योजना मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के माध्यम से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। सरकार की ओर से मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर  15  से  18  मार्च  2022  तक पंजीकरण के खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि किसान अपनी फसलों का पंजीकरण फसल डॉट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर जाकर  15  से  18  मार्च तक करवा सकते हैं। ऑनलाइन या नजदीकी अटल सेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर  1800-180-2117  भी जारी किया गया है। डीसी जितेंद्र यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसके अंतर्गत किसान अपनी खेती का पूरा विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर सबमिट कर सकते हैं। जिससे समय पर ...

नगर निगम फरीदाबाद की वार्डबंदी के लिए दावे एवं आपत्तियों के लिए तीन एचसीएस अधिकारियों की सीमिती गठित : उपायुक्त

Image
  नगर निगम फरीदाबाद की वार्डबंदी के लिए दावे एवं आपत्तियों के लिए तीन एचसीएस अधिकारियों की सीमिती गठित : उपायुक्त जितेन्द्र यादव - कहा निजी सुनवाई वार्ड नंबर  1  से  23  के लिए  15  मार्च  व वार्ड नंबर  24  से  45  के लिए  16  मार्च  2022  को कमरा नंबर  603,  लघु सचिवालय सेक्टर  12  में व्यक्तिगत सुनवाई                                       फरीदाबाद , 14  मार्च। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार दावें व आपत्तियों को पूरे रिकॉर्ड के साथ प्राप्त करना सुनिश्चित करें। प्राथमिकता के आधार पर निर्वाचन आयोग की हिदायतों की पूरी पालना करना सुनिश्चित करें।    यह दिशा निर्देश उपायुक्त जितेन्द्र यादव सोमवार को अधिकारियों और कर्मचारियों को बैठक में दे रहे थे। तीन एचसीएस अधिकारियों ...

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व विधायक नरेंद्र गुप्ता ने 80 लाख की लागत से बनने वाली आरएमसी सड़क का शिल्यानास किया

Image
  केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व विधायक नरेंद्र गुप्ता ने  80  लाख की लागत से बनने वाली आरएमसी सड़क का शिल्यानास किया    - फरीदाबाद को देश में विकास के क्षेत्र में नंबर वन बनाकर ही दम लूंगा : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर  फरीदाबाद  14  मार्च। भारत सरकार के भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने आज बाईपास कमल डिपो रोड ,  ओल्ड फरीदाबाद पुरानी चुंगी से गली नम्बर- 11  की  80  लाख की लागत से बनने वाली आरएमसी रोड का शिलान्यास किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा फरीदाबाद के विकास में नहीं कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है अगले चार माह में कोई भी सड़क बिना नवीनीकरण के नही होगी। फरीदाबाद को देश में विकास के क्षेत्र में नंबर वन बनाकर ही दम लूंगा। फरीदाबाद के विकास के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास धन की कमी कोई नहीं है। फरीदाबाद की जनता को देश के माननीय  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भ...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ फरीदाबाद द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह हुआ सम्पन्न

Image
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ फरीदाबाद द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह हुआ सम्पन्न             फरीदाबाद-14 मार्च। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सेक्टर 21 -B स्थित जीवा पब्लिक स्कूल के सभागार में होली स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जीवा पब्लिक स्कूल संस्थापक ऋषिपाल चौहान को माननीय विभाग संघचालक डॉ अरविन्द सूद व बौद्धिक शिक्षण प्रमुख श्रीमान् ऋषिपाल जी ने अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया इसके पश्चात श्रीमान ऋषिपाल चौहान ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। महानगर फरीदाबाद पश्चिम के विवेकानंद नगर में आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह को ऋषिपाल जी ने संबोधित किया व माननीय विभाग संघचालक श्रीमान अरविंद जी सूद  ने आशीर्वचन दिए। कार्यक्रम में माननीय महानगर संघचालक व माननीय सह महानगर संघचालक, महानगर कार्यवाह सुनील मिश्रा, महानगर प्रचारक सुरेन्द्र व जितेन्द्र सह व्यवस्था प्रमुख व महानगर के अधिकतम कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संयोजन नगर कार्यवाह सतीश गौतम व नगर कार्यकारिणी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन विशंभर नगर ...

विधायक राजेश नागर के निवास पर जमा होली का रंग

Image
 विधायक राजेश नागर के निवास पर जमा होली का रंग  होली मिलन समारोह में उमड़े तिगांव विधानसभा क्षेत्र की जनता और समर्थक  फरीदाबाद: तिगांव से विधायक राजेश नागर के निवास पर होली मिलन समारोह में धूमधाम रही। इस अवसर पर पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता उमड़ आई। लोगों ने ढ़ोल नगाड़ों और डीजे पर जमकर नृत्य किया और विधायक के साथ फूलों की होली खेली।  होली मिलन के अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं को होली मनाने का विशेष कारण मिला है। मोदी जी ने पहले ही कह दिया था कि देश में 10 मार्च से होली का पर्व शुरू हो जाएगा और वही हुआ। नागर ने कहा कि पूरे देश और प्रदेश में भाजपा के सुशासन में जनता के चेहरे खिले हुए हैं। अब विपक्ष के झूठ में जनता नहीं फंसने वाली है।  श्री नागर ने अपने समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता से बधाई स्वीकार की। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र की जनता की बदौलत वह विधानसभा में पहुंचे हैं और उन्होंने प्रदेश में सबसे ज्यादा वोट प्राप्त हुए हैं। यही कारण है कि वह भी जनता की आवाज को हर मंच पर ...