Posts

Showing posts from June, 2022
Image
खेतों   में   हाइटेंशन   लाइन   को   लेकर   मंत्री   से   मिले   विधायक फरीदाबाद-  ग्रेटर   फरीदाबाद   क्षेत्र   के   गांवों   तिगांव ,  दयालपुर ,  सदपुरा   और   बुखारपुर   के   खेतों   में   खींचे   जा   रहे   हाईटेंशन   बिजली   के   तारों   के   रूट   और   मुआवजा   की   मांग   को   लेकर   विधायक   राजेश   नागर   एवं   नयनपाल   रावत   ने   बिजली   मंत्री   रणजीत   सिंह   से   मुलाकात   की। उन्होंने   मंत्री   को   बताया   कि   इन   किसानों   के   पास   छोटी   छोटी   जमीनों   के   टुकड़े   पड़े   हैं   जिनपर   बिजली   निगम  400  किलो   वाट   और  220  किलोवाट   लाइन   डाल   रहा   है किसानों   की...

जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया की अगुवाई में गठबंधन चेयरमैन प्रत्याशी संजय मनोचा की जीत पर 151 किलो लड्डू बांटे

Image
 जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया की अगुवाई में गठबंधन चेयरमैन प्रत्याशी संजय मनोचा की जीत पर 151 किलो लड्डू बांटे जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया का मुंह मीठा कराते हुए हरियाणा ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के सदस्य मनोज गोयल फ़रीदाबाद.22 जून।नूंह नगर परिषद चेयरमैन संजय मनोचा की ऐतिहासिक जीत पर जुलूस व जश्न के साथ फरीदाबाद जजपा कार्यालय पर जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मीठा मुंह कराया बल्कि कार्यालय के नजदीक मुसाफिरों को भी रुकवा कर उन्हें लड्डू वितरण किए।  जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने बताया कि फरीदाबाद एनआईटी एक और दो शहरी क्षेत्र में चेयरमैन पद पर जीतने की खुशी का इजहार करते हुए  लड्डू खिलाए और एक- -दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। उन्होंने बताया कि नूंह नगर परिषद.भाजपा और जननायक जनता पार्टी के गठबंधन प्रत्याशी के चेयरमैन बनने की खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर 151 किलोग्राम लड्डू एक दूसरे को खिलाए और वितरण किए।  आपको बता दें कि राजेश भाटिया की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य ...

जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बनाने के लिए योग जरूरी: राजेश नागर

Image
जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बनाने के लिए योग जरूरी: राजेश नागर विधायक राजेश नागर ने अनाज मंडी में शुरू कराया 8 वां योग दिवस समारोह। फरीदाबाद, 21 जून ()। हमें अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बनाने के लिए योग को अपनाना चाहिए। यह बात तिगांव के विधायक राजेश नागर ने 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के आयोजन पर कही। इसका आयोजन तिगांव की अनाज मंडी में किया गया था। विधायक राजेश नागर ने योग समारोह को शुरू करने के बाद उसमें खुद भी भागीदारी की और सभी को योग करने के लिए प्रेरित किया। नागर ने कहा कि हमारे जीवन में योग का बड़ा महत्व है। यह योग भारत से ही प्रारम्भ होकर दुनिया भर में फैला। जिससे आज दुनिया के करोड़ों लोग लाभ ले रहे हैं। इसको देखते हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया है। आज दुनिया भर के 200 से अधिक देशों में योग के आयोजन हो रहे हैं, इसके लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी बधाई के पात्र हैं। विधायक राजेश नागर ने लोगों से अपील की कि वह योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं। हम जैसे रोज नहाना आदि कार्य करते हैं, वैसे ही योग को भी हम अपने जीवन ...

राजेन्द्र नगर उप चुनाव में आम आदमी पार्टी की एकतरफा लहर : धर्मबीर भड़ाना

Image
  राजेन्द्र नगर उप चुनाव में आम आदमी पार्टी की एकतरफा लहर : धर्मबीर भड़ाना फरीदाबाद, 21 जून। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक राजेन्द्र नगर उप चुनाव में एक तरफा जीत की ओर अग्रसर हैं। लोगों ने पूरी तरह से उनको जिताने का मन बनाया हुआ है। मंगलवार को फरीदाबाद से जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में हंसराज दायमा, राकेश भड़ाना, चंचल तंवर, मंजू गुप्ता, सुमन वशिष्ठ, परमजीत कौर, काजल, सोनिया कथूरिया, गोविंदा, चांद, हितेश तंवर, टोनी तंवर, रवि, राहुल, संदीप, नरेन्द्र सरोहा, सौरभ, योगेश, राजकुमार, महेश बंसी, महक चंद, राजेश, अजय, महेरचंद हरसाना, जीतराम पोसवाल, मंगतराम भड़ाना, भगवान दास, मोहन श्याम सहित दर्जनों कार्यकर्ता उनके समर्थन मेंं प्रचार करने पहुंचे और लोगों से वोट की अपील की। जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी के दिल्ली मॉडल से दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता प्रभावित हैं और हमें उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि राजेन्द्र नगर उप चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। जिस प्रकार से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की...

सेक्टर 21A में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस

Image
 सेक्टर 21A में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस  जगन्नाथ गौतम  फरीदाबाद 21 जून: फरीदाबाद के पाश सेक्टर 21A में भी अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस धूमधाम से मनाया गया. सेक्टर के सबसे बड़े पार्क में बड़ी संख्या में लोगों ने लगभग दो घंटे योगासन करके पसीना बहाया। इसका आयोजन सेक्टर की RWA और डेली योगा ग्रुप की टीम ने मिलकर किया। कार्यक्रम का उद्घाटन सेक्टर के प्रधान गजराज नागर ने किया।इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि योगा टीम योग गुरु श्री रामलाल गुप्ता के नेतृत्व में सेक्टर के लोगों की सेहत को दुरूस्त रखने के लिए बेह्तरीन काम कर रहीं है. दर्जनों लोग नियमित रूप से इस पार्क में योगा करके स्वास्थ लाभ उठा रहे हैं.  उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि योग को बढ़ावा देने के लिए RWA टीम हमेशा हर प्रकार की मदद के लिए तत्पर रहेगी.  RWA के उप प्रधान श्री वशिष्ठ व हरियाणा सरकार के पूर्व चेयरमैन श्री रामबीर भङाना ने भी योग गुरु श्री रामलाल गुप्ता द्वारा सेक्टर में योग को बढ़ावा देने के लिए उनके कार्यों को सराहा.  इस अवसर पर बोलते हुए योग गुरु रामलाल गुप्ता ने कहा कि योग भगाए र...

सोहना नगर परिषद चुनाव में पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने की कार्यकर्ताओं संग अहम बैठक

Image
 सोहना नगर परिषद चुनाव में पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने की कार्यकर्ताओं संग अहम बैठक     Sohna:  सोहना नगर परिषद के चुनाव प्रभारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सोहना मंडल के अध्यक्षों व कार्यकर्ताओ के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन अग्रवाल सदन में किया। जिसमे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने चुनाव से सम्बन्धित जरूरी दिशा - निर्देश दिये । प्रदेश आलाकमान द्वारा पूर्व मंत्री विपुल गोयल को सोहना में बतौर चुनाव प्रभारी नियुक्त किया हुआ है ओर इसी कड़ी में विपुल गोयल पिछले कई दिनों से सोहना में भारतीय जनता पार्टी की चैयरमेन पद की प्रत्याशी अंजू देवी के पक्ष में जगह जगह जनसभाओं के अलावा घर घर जाकर लोगो से मतदान करने की अपील कर रहे हैं। पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं व पार्टी के पदाधिकारीयों के साथ मीटिंग की ओर कार्यकर्ताओ को जनता के बीच जाकर सीधा संवाद स्थापित करने के अलावा आमजन् को पार्टी द्वारा किये गये कार्यों से अवगत कराने को लेकर व अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कार्यकर्ताओं का हौसला ब...

जल सेवा नारायण सेवा : उमेश भाटी

Image
 संत कबीर दास जयंती व जेठ महीने के अंतिम मंगलवार के शुभ मौके पर टीम उमेश भाटी ने लगाई मीठे पानी की छबीली।  फरीदाबाद- संत कबीर दास जयंती के शुभ अवसर पर सराय मेन रोड मार्किट में मीठे पानी की छबीली लगाई गई। जिसका आयोजन टीम उमेश भाटी ने किया। इस मौके पर सुबह से ही टीम उमेश भाटी सड़क पर लोगो को रोक रोक कर मीठे पानी पिलाने में लगी रही । इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता जजपा उमेश भाटी ने अपने संबोधन में कहा कि महान संत कबीर जी  ने अपनी लेखनी के जरिए सामाजिक कुरीतियों, पाखंड और भेदभाव पर जो प्रहार किया वो समाज के लिए प्रेरणादायक है। कबीरदास जी ने अपने दोहों से लोगों के मन में पैदा हुई भ्रांतियों को दूर किया और धर्म का चोला ओढ़ लोगों में द्वेष पैदा करने वालों पर प्रहार किया था. कहा जाता है कि कबीर जी को मानने वाले लोग हर धर्म से थे. कबीर दास जी के कई दोहे हमें सफलता के करीब पहुंचाने का काम करते हैं और जीवन में सीख भी देती है । उमेश भाटी ने कहा की जेठ महीने के अंतिम मंगलवार पर मीठे पानी छबील लगाकर भीषण गर्मी में  लोगो की प्यास बुझाना से बड़ा नेक कार्य और क्या हो सकता है। संत कबीर दास...

आरपीएस मीडिया क्रिकेट कार्नीवाल टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह मे खिलाडियों को सम्मानित करने पहुंचे युवा भाजपा नेता अमन गोयल

Image
 आरपीएस मीडिया क्रिकेट कार्नीवाल टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह मे खिलाडियों को सम्मानित करने पहुंचे युवा भाजपा नेता अमन गोयल  आज फरीदाबाद के सेक्टर 78 मे ओमैक्स टावर के नजदीक वर्ल्ड स्ट्रीट के साथ लगते फेरवेंट क्रिकेट ग्राउंड पर आरपीएस मीडिया क्रिकेट कार्नीवाल की तरफ से श्री रोहित सरदाना मेमोरियल कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया l जिसमे देश के जाने-माने टीवी न्यूज़ चैनल आजतक और टीवी 9 भारत वर्ष चैनल की तरफ से दोनों टीमों ने आपसी भाईचारे के साथ मैच खेला l मैच मे आजतक की तरफ से टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की गयी और पहले खेलते हुए आजतक की टीम ने 20 ओवर मे 8 विकेट खोकर 156 रन बनाये l जिसमे टीवी 9 भारत वर्ष की टीम ने बाद मे खेलते हुए 7 विकेट से यह मैच जीत लिया l खेले गए मैच मे मैन ऑफ़ दा मेच का श्रेय सचिन पाण्डेय को दिया गया जिन्होंने मैच मे बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी टीम को मैच जिताने मे अहम योगदान दिया l श्री रोहित सरदाना मेमोरियल कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन राजस्थान के जोधपुर से सांसद और भारत सरकार मे बतौर यूनियन मिनिस्टर जल शक्ति मंत्रालय गजेंद्र सिंह शेखावत व हरियाणा ...

जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने पार्टी की विचारधारा का किया प्रचार प्रसार

Image
जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने पार्टी की विचारधारा का किया प्रचार प्रसार फ़रीदाबाद.05 जून।जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने अपनी पार्टी का प्रचार प्रसार करने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर लोगों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं के बारे में जाना और कई जगह पर राजेश भाटिया ने समस्याओं का निदान मौके पर ही कर दिया के आधार पर दुष्यंत चौटाला उप मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के दिशा निर्देशन में जननायक जनता पार्टी बेहतर कार्य कर रही है और भविष्य में दूरगामी सोच पर विकास कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभा रही है इस सोच के आधार पर राजेश भाटिया ने फरीदाबाद वासियों से अपील की के  जन नायक जनता पार्टी  के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करें और विचारधारा को अमल में लाकर अन्य लोगों को पार्टी के साथ जोड़ें। जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया का किसान मजदूर कॉलोनी मैं नीरज डोगरा ने फूल मालाओं से स्वागत किया और कुलदीप तेवतिया नलिन हुड्डा हनुमान  खींची नीरज डोगरा अशोक कुमार अमित टंडन खुर्शीद अल्वी पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव जकोपुर सरदारी ने भी जिला अध्यक्ष का स्वागत...

मूलभूत समस्याओं को लेकर जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया से कपिल पाराशर ने मुलाकात की

Image
  मूलभूत समस्याओं को लेकर जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया से कपिल पाराशर ने मुलाकात की फरीदाबाद. 3 जून। ओल्ड फरीदाबाद भावी पार्षद  कपिल पाराशर ने पानी व गंदगी की समस्याओं को लेकर जेजेपी जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया से उनके कार्यालय पर मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने जिलाध्यक्ष को जानकारी देते हुए बताया कि ओल्ड फरीदाबाद मेन मार्केट में पानी और गंदगी की समस्या है। गर्मी शुरू होते ही यहां पानी की समस्या शुरू हो जाती है जिसकी वजह से लोगों को टैंकर के माध्यम से पानी भरना पड़ता है। इसके साथ ही यहां पर गंदगी की बहुत ही समस्या है जिसके कारण यहां रहना बहुत ही मुश्किल होता है। जेजेपी जिला अध्यक्ष ने उन्हें आश्वासन देते हुए बताया कि इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा क्योंकि यह समस्या आम लोगों की समस्या है और आम लोगों को हम इस समस्या से ज्यादा दिन नहीं जूझने देंगे। उन्होंने बताया कि आम लोगों की समस्या पर ध्यान देना हमारा कर्तव्य है और इस कर्तव्य का पालन हम जल्द से जल्द करेंगे। इस मौके पर नन्द राम पहिल. सुधीर भाटिया, कपिल पाराशर राजपूरोहित, हनुमान खींची, गगन अरोड़ा, रिंकल भाटिया,अनुज ना...

जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने अपनी टीम के साथ यूपीएससी क्लीयर करने पर महक जैन घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी।

Image
 जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने टीम के साथ यूपीएससी क्लीयर करने पर महक जैन को घर पहुंचकर दी बधाई जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने अपनी टीम के साथ यूपीएससी क्लीयर करने पर महक जैन घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी फरीदाबाद,01जून।जजपा जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा फरीदाबाद की बेटी महक जैन ने यूपीएससी में 17वीं रैंक हासिल कर हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है उन्होंने कहा कि कोई भी बेटा या बेटी द्वारा उच्च स्तर पर पदवी हासिल करने से माता पिता और परिवार सहित जिला वासियों को अधिक खुशी होती है। यूपीएससी में टॉप स्तर पर  महक जैन ने उपलब्धि हासिल की है और उनके माता और पिता प्रदीप जैन और बेटी के नाना से वार्तालाप करने के पश्चात बेटी के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया।  उन्होंने कहा कि सरकार की की शिक्षा नीति का परिणाम है   आज बेटियां आगे निकल रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान साकार होता हुआ है। जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने महक जैन के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मिठाई खिलाकर पूरे परिवार को बधाई दी। फरीदाबाद से यूपीएससी में बल्लबगढ़ की आशिमा ग...

पं सुरेन्द्र शर्मा बबली राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आचार्य चाणक्य को किया याद

Image
पं सुरेन्द्र शर्मा बबली राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आचार्य चाणक्य को किया याद  फरीदाबाद, 1 जून। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने सैक्टर-12 फरीदाबाद स्थित कार्यालय पर परम श्रद्धेय आचार्य चाणक्य जी की जयंती पर उनको पुष्प अर्पित कर शत शत नमन किया तथा उनकी जयंती को ब्राह्मण गौरव दिवस के रूप में मनाया। पं सुरेन्द्र शर्मा बबली राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा की आचार्य चाणक्य राजनीति के पुरोधा ज्ञान के गुरु थे। एक कुशल राजनीतिज्ञ शास्त्र-शस्त्र से ओतप्रोत सभी विद्याओं से पारंगत थे, उन्होंने एक अबोध बालक चन्द्र को चक्रवर्ती सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य बना दिया। इसी के साथ पं सुरेन्द्र शर्मा ने चाणक्य नीति बताते हुए कहा की मनुष्य को ज्ञान के प्रति सदैव सजग और लग्नशील रहना चाहिए। ज्ञान शास्त्रों से प्राप्त होता है, यानि जो लोग शास्त्रों से जुड़े रहते हैं, शास्त्रों से प्राप्त बातों को अनुभव की कसौटी पर कसते रहते हैं, वे सही और गलत का भेद आसानी से लगा लेते हैं। ऐसे लोगों को कोई भी धोखा नहीं दे पाता है, ऐसे लोग भ्रम की स्थिति से भी दूर रहते हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसे लोग जीवन में प्रत्येक कार्यों में सफलता प्...