बूथ जीता तो चुनाव जीता के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे कहा नूँह चुनाव पंचायत प्रभारी पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने
बूथ जीता तो चुनाव जीता के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे कहा नूँह चुनाव पंचायत प्रभारी पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने Faridabad :पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने बतौर चुनाव प्रभारी नूँह मे कार्यकर्ताओं के साथ पहली मीटिंग की। पूर्व मंत्री ने मीटिंग की शुरुआत मे ही कहा की प्रदेश में होने वाले पंचायतों के चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें और जनता के बीच जाकर उनसे सीधा संवाद करें। पूर्व मंत्री ने कहा की पार्टी के जीत के मंत्र के साथ हम सब कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे ओर बूथ जीता तो चुनाव जीता के संकल्प के साथ आगे बढ़कर हरियाणा मे जीत दर्ज करेंगे। पूर्व मंत्री ने कहा की अखंड भारत बनाने के लिए भाजपा का हर चुनाव में जीत दर्ज करना जरूरी है फिर वो चाहे छोटे चुनाव हो या बड़े चुनाव। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की राह पर अग्रसर है ओर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में पार्टी का संगठन बहुत मजबूत हुआ है ओर नतीजा ये है की पीछे भी जो चुनाव हुए है उसमे भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है ओर हर चुनाव में अच्छे स्तर पर जीत...