Posts

Showing posts from February, 2022

क्राइम ब्रांच ने पैडलर को गाँजा सहित किया गिरफ्तार

Image
क्राइम ब्रांच ने पैडलर को गाँजा सहित किया गिरफ्तार फरीदाबादः- क्राइम ब्रांच सेक्टर- 17 की पुलिस टीम ने मुजेसर रेलवे फाटक के पास गांजा बेचने के एक आरोपी को 1.16 किलो गाँजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम दलीप है और यह स्थायी रूप से उत्तरप्रदेश में फिरोजाबाद के टुण्डला का रहनेवाला है। आरोपी दलीप फरीदाबाद में मुजेसर थानाक्षेत्र के रामस्वरूप कॉलोनी में किराये पर रहता है और गांजा बेचने का काम करता है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 की पुलिस टीम को क्षेत्र में गस्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी दलीप मुजेसर रेलवे फाटक के पास काले पॉलीथीन में गाँजा रखकर बेच रहा है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल की घेराबंदी कर आरोपी को 1.160 किलो गाँजा सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध मुजेसर थाना में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत संगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आयी कि आरोपी पिछले 6-7 माह से पलवल से कम कीमत पर गाँजा खरीदकर फरीदाबाद में ऊंचे दाम पर बेचता है। जल्दी पैसे कमाने के च...

विधायक सीमा त्रिखा ने शहीद चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की

Image
  विधायक सीमा त्रिखा ने शहीद चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर  श्रद्धांजलि अर्पित   की                                                                        फरीदाबाद, 27 फरवरी। भारतवर्ष की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद की 91वीं पुण्यतिथि पर किसान मोर्चा, बडखल विधानसभा ने बलिदान दिवस का आयोजन कर उन्हें याद किया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। रविवार को बडखल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्थानीय श्रीमती विधायक सीमा त्रिखा ने शहीद चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पंडित चन्द्रशेखर आजाद ऐतिहासिक दृष्टि से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के स्वतंत्रता सेनानी थे। वे पंडित रामप्रसाद बिस्मिल व सरदार भगत सिंह सरीखे क्रांतिकारियों में से थ...

शहीद चंद्रशेखर देश के युवाओं के असली नायक हैं : राजेश नागर

Image
 शहीद चंद्रशेखर देश के युवाओं के असली नायक हैं - राजेश नागर  तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर बोले, अपने नायकों को भूलने वाली कोई कौम आगे नहीं बढ़ी  फरीदाबाद। प्रदेश भाजपा द्वारा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाने के निर्णय का चहुंओर भव्य स्वागत हुआ है। इन कार्यक्रमों में युवाओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी की है।  तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने भी आज गांव अरुआ में आयोजित बलिदान दिवस समारोह में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन प्रकट किए। उन्होंने कहा कि आज जो हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं वह केवल इन्हीं बलिदानों की शहादत का फल है। इनके दिलों में ऐसा जुनून था कि जिससे देश आजाद हो सका। वो सोचते थे कि हमारी आने वाली पीढिय़ां गुलामी में न रहें। इसलिए आज सबसे ज्यादा उम्मीद हमें युवाओं से है क्योंकि भारत दुनिया का सबसे युवा आबादी वाला देश है। हमारे युवाओं को ऐसे बलिदानियों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। श्री नागर ने कहा कि आजाद देश के नागरिकों के असली नायक उनके अपने शहीद होते ...

आत्म निर्भर नए भारत के निर्माता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, करते है सबका सम्मान ओर सबका विकास : विपुल गोयल

Image
आत्म निर्भर नए भारत के निर्माता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, करते है सबका सम्मान ओर सबका विकास- पूर्व मंत्री विपुल गोयल शहीदों की शहादत को भुलाया नही जा सकता, युवा उनके जीवन से ले प्रेरणा - यही होगी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि -- पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल। आपको बता दें भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आज पूरे प्रदेश में शहीद चंद्र शेखर आजाद के बलिदान दिवस के रूप में मनाकर श्रद्धांजलि दी। इस मोके पर पूरे प्रदेश में किसान् मोर्चे की तरफ से जगह जगह नेताओं ओर पूर्व मंत्रियों की नियुक्तियां कर् ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री विपुल गोयल एवं चुनाव प्रभारी सोहना नगर परिषद आज सोहना नगर परिषद  में आने वाले भोंडसी मंडल में पहुंचे ओर् शहीद चंद्र शेखर आजाद् की प्रतिमा पर दीप जला पुष्प अर्पित किये। इसके बाद पूर्व मंत्री ने जैसे ही ध्वजारोहण किया आसपास का माहौल वन्दे मातरम ओर देश् भक्ति गीतों से गुंज उठा। आपको बतादे विपुल गोयल को सोहना नगर परिषद के चुनाव प्रभारी की भी जिम्मेवारी पार्टी द्वारा लगायी हुई है। इस मोके पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने...

कांग्रेस ने क्रांतिकारियों के बलिदान को जनता के समक्ष नहीं आने दिया : राजीव जेटली

Image
कांग्रेस ने क्रांतिकारियों के बलिदान को जनता के समक्ष नहीं आने दिया : राजीव जेटली चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं श्रद्धांजलि पदयात्रा                                                             फरीदाबाद।  स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर रविवार को एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि पदयात्रा का आयोजन किया। इस पदयात्रा में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा प्रवक्ता राजीव जेटली ने शिरकत की। इस पदयात्रा का आयोजन शमशेर सिंह रावत व मोहम्मद अहमद द्वारा किया गया। सर्वप्रथम श्री जेटली ने चंद्रशेखर आजाद की चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यह श्रद्धांजलि पदयात्रा होली चौक सेक्टर-56 से शुरू होकर करीब दो किलोमीटर परिक्रमा करती हुई सेक्टर-56 पर सम्पन्न हुई, इस दौरान पदयात्रा में लोगों का जुडऩा बढ़ता गया और लोग ‘चंद्रशेखर आजाद अमर रहे’ के नारे लगाकर प...

भाजपा सरकारें कर रही महापुरुषों का पूरा मान सम्मान : नगेंद्र भड़ाना

Image
भाजपा सरकारें कर रही महापुरुषों का पूरा मान सम्मान : नगेंद्र भड़ाना                                                                                                                  अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर हुआ कार्यक्रम आयोजित                                                           फरीदाबाद।  एनआईटी क्षेत्र की कपड़ा कालोनी में अमर वीर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नगेंद्र भड़ाना ने शिरकत कर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित ...

धमकी देकर दुष्कर्म की शिकायत वापिस लेने का दबाब बनाने वाले आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 8 में मुकदमा दर्ज

Image
धमकी देकर दुष्कर्म की शिकायत वापिस लेने का दबाब बनाने वाले आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 8 में मुकदमा दर्ज  6 मई 2021 को नोएडा में फरीदाबाद की युवती के साथ हुई दुष्कर्म की वारदात का मुकदमा दर्ज किया गया था, आरोपी उसी मुकदमे को वापस लेने के लिए बना रहा था दबाव, किया मुकदमा द र्ज। फरीदाबाद- डीसीपी जयबीर राठी के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 8 प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार की टीम ने रेप का शिकार हुई युवती को फैसले के लिए डराने-धमकाने  वाले आरोपी विकाश उर्फ नगेन्द्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि  युवती ने थाना सै० 8 में  दुष्कर्म का मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के बारे में लिखित शिकायत दी जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने बताया कि वह घरों में साफ सफाई का काम करती है। वह 6 मई 2021 को उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में एक गैंग रेप की घटना का शिकार हुई थी। जो कि जानकारी न होने के कारण वहां से बल...

सेक्टर 8 सिही रोड पर पड़े पत्थरों और अंधेरे की वजह से सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत

Image
 पुलिस प्रेस नोट 27 फरवरी 2022 सेक्टर 8 सिही रोड पर पड़े पत्थरों और अंधेरे की वजह से सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत। सड़क पर चल रहे कार्य मे बरती गई लापरवाही के जिम्मेदार संबंधित आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 8 में मुकदमा दर्ज,  फरीदाबाद- डीसीपी जयबीर राठी के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 7 प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने सीसी रोड पर सड़क दुर्घटना में हुई एक व्यक्ति की मौत की घटना में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक अरुण कुमार बल्लभगढ़ सेक्टर 3 निवासी अपनी मोटरसाइकिल से शाम के समय सब्जी लेने के लिए घर से बाहर निकला था। मृतक व्यक्ति की सड़क पर पड़े हुए पत्थरों से टकराने के कारण सिर में पत्थरों से चोट लग गई। जिसके कारण अरुण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी।  थाना प्रभारी सेक्टर 7 ने मौके पर रोड के ऊपर गैरकानूनी तरीके से पत्थर गिरना पाया। जो लापरवाही के कारण हुई मौत से संबंधित है। मृतक अरुण कुमार के पुत्र की शिकायत पर पुलिस ने धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर कानुनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कंपनी मैनेजर से 10 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह को क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने मात्र 24 घंटे में किया गिरफ्तार

Image
कंपनी मैनेजर से 10 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह को क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने मात्र 24 घंटे में किया गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों से वारदात में प्रयोग मोबाइल फोन के साथ देसी कट्टा और एक जिंदा रोंद बरामद आरोपी अपने आप को नीरज बवाना गैंग के बता रहे थे सदस्य। फिरौती मांगने वाला मुख्य आरोपी कंपनी मैनेजर की कंपनी में पहले कर चुका है काम फरीदाबाद-डीसीपी क्राइम श्री नरेंद्र कादियान के द्वारा शहर में अपराधियों और अपराध में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर कुमार की टीम ने व्हाट्सएप के जरिए 10 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी सूरज पलवल जिले के गांव  घाघोट का और पंकज एवं दीपक फरीदाबाद के सराय ख्वाजा के रहने वाले हैं।  पुलिस के प्रवक्ता सुबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने सेक्टर 28 में रहने वाले कंपनी मैनेजर से व्हाट्सएप के जरिए कॉल कर 22 फरवरी को अनजान विदेशी नंबर  से उसके और अपने बेटे की सलामती के नाम पर ₹10...

अपहरण कर फिरौती मांगने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच 48 की टीम ने किया गिरफ्तार

Image
अपहरण कर फिरौती मांगने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच 48 की टीम ने किया गिरफ्तार लुटे हुए सीएनजी ऑटो के साथ वारदात में प्रयोग मोबाइल फोन बरामद फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम श्री नरेंद्र कादियान के द्वारा शहर में अपराधियों और अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए ब्रांच सेक्टर 48 प्रभारी सब इंस्पेक्टर राकेश की टीम ने थाना एसजीएम नगर के क्षेत्र में हुई अपहरण और फिरौती मांगने की घटना में फरार चल रहे दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद जिले से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान घटना का मुख्य आरोपी रिंकू उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के गाँव मछरिया हाल उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद मेला बाग में, आरोपी पंकज उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद जिले के गाँव मचन मुस्ताबाद हाल सिकंदराबाद की काशी राम कॉलोनी में रहने वाले के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने थाना एसजीएम नगर के क्षेत्र में 5 जनवरी को एक ऑटो चालक को ऑटो सहित उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद में अपहरण कर ले गए थे।...

101 केक काटकर मनाया गया श्री महारानी वैष्णोदेवी मंदिर फरीदाबाद का प्राण प्रतिष्ठा समारोह

Image
 101 केक काटकर मनाया गया श्री महारानी वैष्णोदेवी मंदिर फरीदाबाद का प्राण प्रतिष्ठा समारोह फरीदाबाद। श्री महारानी वैष्णोदेवी मंदिर फरीदाबाद का प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंदिर में 101 केक काटकर श्रद्धालुओं ने अपनी खुशी का इजहार किया। इसके साथ ही मंदिर परिसर में 5 वाँ रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें माता रानी के भक्तों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया तथा बढ़ चढक़र ब्लड डोनेट किया। माता रानी के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर लोगों के  लिए कोरोना टीकाकरण की सेवाएं भी उपलब्ध करवाई गई। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा उनसे ब्लड डोनेट करने की अपील की।  बता दें कि प्रत्येक वर्ष 26 फरवरी को श्री महारानी वैष्णोदेवी मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह भव्य रूप से मनाया जाता है, जिसमें तमाम भक्तगण और मंदिर के कार्यकर्ता बड़े स्तर पर हिस्सा लेते हैं। इस शुभ अवसर पर मंदिर परिसर में ब्लड डोनेशन कैंप और कोरोना टीकाकरण के अलावा सुबह और रात्रि को लंगर प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया कि इस अवसर ...

ससुरालियों की ज्यादती से तंग विवाहिता घर के बाहर बैठने को हुई मजबूर पुलिस प्रशासन भी नहीं कर पा रहा महिला की कोई मदद

Image
  ससुरालियों की ज्यादती से तंग विवाहिता घर के बाहर बैठने को हुई मजबूर पुलिस प्रशासन भी नहीं कर पा रहा महिला की कोई मदद फरीदाबाद।  मेवला महाराजपुर में ससुरालियों की ज्यादती से तंग एक विवाहिता घर के बाहर खड़ी होकर पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाने को मजबूर है, लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में पूरी तरह से मौन बना बैठा है और महिला की शिकायत के बावजूद ससुरालियों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। पीडि़त महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताडऩा के अलावा अन्य प्रकार की यातनाएं देने का भी आरोप लगाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश की रहने वाली पिंकी चौधरी की शादी करीब एक साल पहले मेवला महाराजपुर निवासी वरूण बैंसला से हुई थी। शादी के दौरान परिजनों ने अपनी क्षमता अनुसार दान दहेज देकर पिंकी को विदा किया था परंतु ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर अक्सर उसे तंग करने लगे। करीब तीन महीने पहले उसे सिर में दर्द हुआ, जांच करने पर डाक्टरों ने उसे ब्रेन हेमरेज बताया और आप्रेशन की सलाह दी। जिस पर ससुराल पक्ष के लोग उसे घर ले आए और दो दिन तक कमरे में बंद रखा, जब उसकी तबीयत...

ट्टर व मोदी से अपील यूक्रेन में फसे छात्रों को वापिस लाने का प्रबन्द करे : जयहिन्द

Image
ट्टर व मोदी से अपील यूक्रेन में फसे छात्रों को वापिस लाने का प्रबन्द करे : जयहिन्द                                                                                             Haryana News 26 Feb 2022 : नवीन जयहिन्द ने बताया की यूक्रेन देश में बहुत से हमारे भारत के छात्र,छात्राएं पढ़ने व रोजगार के लिए वहाँ गए हुए थे। पर वहाँ रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का माहौल बना हुआ है। जिससे वहाँ गए हुए छात्र बहुत घबराएं हुए है व सभी छात्रों की जान पर भी खतरा बना हुआ है।राज्य सरकार व केंद्र सरकार से अपील है कि ऐसे युद्ध के माहौल में फंसे देश के व हरियाणा के छात्रों को जल्द से जल्द वापिस अपने देश लाया जाए। जयहिन्द ने बताया कि यूक्रेन में 20000 भारतीय छात्र फंसे हुए है जिसमे से लगभग 2000 तो हरियाणा के छात्र है। इन सभी छात्रों के परिवार उन्हें वापिस अपने देश लाने की निरंतर गुहार...

नगर निगम द्वारा संपत्ति करदाताओं को दी जा रही है छूट अंतिम तारीख 31 मार्च: यशपाल यादव

Image
नगर निगम द्वारा संपत्ति करदाताओं को दी जा रही है छूट अंतिम तारीख 31 मार्च : यशपाल यादव फरीदाबाद , 26  फरवरी। नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव ने बताया कि स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा की अधिसूचना दिनांक  18.01.2022  के अनुसार वर्ष  2010-11  से  2020-21  तक के संपत्तिकर के बकायाजात पर ब्याज की एकमुश्त छूट देने के बारे सरकार ने आदेश किये हैं जिसके अन्तर्गत  31.03.2022  तक अपने बकायाजात का भुगतान करने पर करदाता को उपरोक्त छूट दी जा रही है। निगमायुक्त ने बताया कि यदि कोई करदाता अपना बकायाजात  31.03.2022  तक जमा नहीं करायेगा तो देरी से भुगतान के मामले में प्रति मास या उसके भाग के लिये  1.5  प्रतिशत की दर से ब्याज की दर पर ब्याज वसूल किया जायेगा। निगमायुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि वे अपने सम्पत्ति कर की बकाया राशि को तत्काल जमा करायें और सरकार की नीति का लाभ उठाये। अन्यथा करदाताओं की बकाया राशि को वसूल करने के लिए निगम द्वारा न केवल निर्धारित ब्याज लगाया जायेगा बल्कि उनकी सम्पत्ति को सील करने की कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी। उन्होंन...

स्वामी दयानंद सरस्वती जन्मोत्सव पखवाड़े का समापन दिवस

Image
 स्वामी दयानंद सरस्वती जन्मोत्सव पखवाड़े का समापन दिवस Faridabad news 26 feb 2022: डी ए वी शताब्दी महाविद्यालय फरीदाबाद में महाविद्यालय आर्य समाज इकाई एवं संस्कृत छात्र परिषद के संयुक्त तत्वाधान में मनाए जा रहे स्वामी दयानंद जन्मोत्सव पखवाड़े के आज समापन दिवस के अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया गया।यज्ञ के उपरांत महाविद्यालय के संस्कृत विभाग के द्वारा एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान के व्याख्याता श्री हर्षप्रिय आर्य जी,अध्यक्ष, एच आर,जे बी एम समूह गुरुग्राम एवं श्रीमती विभा आर्या जी, धर्म शिक्षिका, संस्कृत अध्यापिका, एमिटी विद्यालय तथा युवा आर्या वीरांगना इकाई गुरुग्राम की अध्यक्षा रहीं। श्री आर्या जी ने अपने व्याख्यान में महर्षि दयानंद सरस्वती जी के ऋषि से महर्षि बनने एवं असत्य से सत्य की ओर अग्रसित होने एवं उनके उपकारों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एक स्वामी जी ही थे जिनके प्रयत्नों से स्त्री जाति का उद्धार हुआ। विधवा विवाह को समाज मे मान्यता मिली, स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार मिला और सती प्रथा का अंत हुआ और बाह्याडम्बरों एवं अंधविश्वासों से मुक्ति मिली। जनमान...

नशीले इंजेक्शन बेचने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने किया गिरफ्तार

Image
नशीले इंजेक्शन बेचने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने किया गिरफ्तार मैडिकल की आड में नशा के इंजेक्शन बेचने वाला आरोपी पहले ही किया जा चुका है गिरफ्तार फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम श्री नरेंद्र कादियान क्राइम के दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने आरोपी राकेश कुमार को नशे के इंजेक्शन बेचने वाले आरोपी को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नरेन्द्र उत्तर प्रदेश के जिले मथुरा के गांव बाजना का रहने वाला है।  पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के साथी को 2 जनवरी को 1035 नशा के इंजेक्शनों सहित गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी पहले मैडिकल पर काम करता था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नरेन्द्र से नशा के इंजेक्शन खरीदता है। जिसपर क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी नरेन्द्र को फरीदाबाद के सेक्टर-12 से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले ही अवैध नशा तस्करी की धाराओं में थाना खेडीपुल में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अदालत से 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह किसी व्यक्...

क्राइम ब्रांच डीएलएफ टीम ने अवैध हथियार रखने वाले व बेल जम्पर सहित दो को किया गिरफ्तार,देसी कट्टा बरामद

Image
क्राइम ब्रांच डीएलएफ टीम ने अवैध हथियार रखने वाले व बेल जम्पर सहित दो को किया गिरफ्तार,देसी कट्टा बरामद  फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम श्री नरेंद्र कादियान क्राइम के दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए ब्रांच डीएलएफ टीम ने अवैध हथियार रखने वाले आरोपी राहुल उर्फ विशाल और बेल जम्पर सोनू को फरीदाबाद के अलग-अलग स्थानों सें गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल उर्फ विशाल दिल्ली के संगम विहार में रहता है और ऑटो चलाने का काम करता है। आरोपी सोनू दिल्ली के संगम विहार के नीम चौक में रहता है। पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपियो को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी राहुल उर्फ विशाल को पल्ला पुल सेक्टर-37 से अवैध हथियार सहित, आरोपी सोनू ऑटो चोरी के मुकदमें में बेल जम्पर हुआ था जिसे फरीदाबाद के तिलपत गांव से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी सोनू पर पहले भी फरीदाबाद में 5 चोरी के मामले दर्ज है। आरोपी राहुल उर्फ विकास से पता चला है कि आरोपी मथुरा में घूमने गया था। वहां किसी अंजान व्यक्ति से 3500/- रुपए में देसी कट्टा खरीद कर लाया...

विश्वविद्यालय में शोध तथा शोधकर्ताओं को दिया जायेगा प्रोत्साहनः प्रो. सुशील कुमार तोमर

Image
  विश्वविद्यालय में शोध तथा शोधकर्ताओं को दिया जायेगा प्रोत्साहनः प्रो. सुशील कुमार तोमर - एलुमनाई एसोसिएशन ने नवनियुक्त कुलपति से शिष्टाचार भेंट की तथा अभिवादन किया  - पूर्व छात्रों के विश्वविद्यालय के साथ मजबूत जुड़ाव की कुलपति ने सराहना की.                                                                                          फरीदाबाद, 25 फरवरी - जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने विश्वविद्यालय में अनुसंधान को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा शोधकर्ताओं को उभरते प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करने के लिए अधिक से अधिक अवसर प्रदान किए जाएंगे। प्रो. तोमर विश्वविद्यालय की एलुमनाई एसोसिएशन ‘माॅब’ के अध्यक्ष श्री सुखदेव सिं...

क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने अवैध नशा तस्करी करने वाले आरोपी को 700 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया।

Image
क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने अवैध नशा तस्करी करने वाले आरोपी को 700 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम श्री नरेंद्र कादियान के द्वारा अपराधियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने थाना मुजेसर क्षेत्र से गांजा पत्ती सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चंद्रसेन उर्फ लीले फरीदाबाद के गांव मुजेसर का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी चंद्रसेन उर्फ लीले को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना मुजेसर के क्षेत्र लम्बा चौक से 700 ग्राम गांजा पत्ती सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 62 साल का है। जिसकी एक छोटी परचूने की दुकान है। जिसमें सामान के साथ वह गांजा पत्ती भी बेचता है। आरोपी ने बताया कि उसे कोई लडका गांजा पत्ती 4-5 दिन में देकर जाता है। जिसको वह जानता नही है। आरोपी की गिरफ्तारी कर थाना मुजेसर में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी नशा पूर्ती के लिए गांजा पत्ती बेचने का काम करता है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है...

दोस्ती में अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने किया गिरफ्तार

Image
 दोस्ती में अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने किया गिरफ्तार फरीदाबाद- डीसीपी अपराध श्री नरेंद्र कादियान के अपराधियो पर कार्रवाई के दिए गए निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने अवैध हथियार बेचने वाले आरोपी को सेक्टर-70 से थाना सदर बल्लबगढ़ के अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित फरीदाबाद के गांव मुजेड़ी में रहने वाले के रुप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी रोहित ने आरोपी बीरपाल को दोगा (देसी बिन्दुक) दोस्ती में शादी में चलाने के लिए दिया था। जिसको क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी बीरपाल को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी बीरपाल ने पूछताछ में बताया कि उसने यह देसी बिन्दुक रोहित से शादी में हवाबाजी के लिए लाया था। आरोपो रोहित ने बताया कि वह अपने दोस्त सोनू से शादी में चलाने के लिए लेकर आया था। बल्लबगढ़ के भीकम कॉलोनी में रहने वाले सोनू के घर गई। जहां सोनू के पिता मिले जिन्होने बताया कि सोनू की 6 महिने पहले कोरोना में मृत्यु हो गई है। आरोप...

पुलिस ने पति-पत्नी के बीच मनमुटाव को सुलझाया, घर टूटने से बचाया

Image
पुलिस ने पति-पत्नी के बीच मनमुटाव को सुलझाया, घर टूटने से बचाया फरीदाबादः- पुलिस चौकी सेक्टर-11 की पुलिस टीम ने बाटा मेट्रो स्टेशन के पास 24 वर्षीय अकेली खड़ी-परेशान महिला को उसके पति के साथ बातचीत कर मनमुटाव को सुलझाते हुए परिवार बिखरने से बचा लिया।  पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि घटना रात 10 बजे बाटा मेट्रो स्टेशन की है। ईआरवी 178 पर तैनात पुलिस टीम को क्षेत्र में गस्त के दौरान वहाँ से गुजरते हुए एक 24 वर्षीय महिला को परेशान हालत में मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों के पास दिखी। ईआरवी टीम ने गाड़ी रोककर महिला से सहानूभुतिपूर्वक उसकी परेशानी का कारण पूछा। महिला ने रोते हुए बताया कि पति के साथ मनमुटाव होने के चलते पति ने उसे घर से निकाल दिया है। ईआरवी टीम ने तुरंत यह सूचना पुलिस चौकी, सेक्टर-11 को दी। चौकी प्रभारी एसआई प्रदीप सिंह अपने साथ एसआई अजीत और मुख्य सिपाही मान सिंह को अपने साथ लेकर बाटा मेट्रो स्टेशन पहुँचे। चौकी प्रभारी ने महिला से उसके पति का मोबाईल नं. लिया और उसके पति को मेट्रो स्टेशन आने को कहा। महिला का पति मेट्रो स्टेशन पहुँचा। पुलिस टीम...

स्वामी दयानंद सरस्वती जन्मोत्सव पखवाड़े का चतुर्दश दिवस

Image
    दयानंद सरस्वती जन्मोत्सव पखवाड़े का चतुर्दश दिवस  डी   ए   वी   शताब्दी   महाविद्यालय   फरीदाबाद   में   महाविद्यालय   आर्य   समाज   इकाई   एवं   संस्कृत   छात्र   परिषद   के   संयुक्त   तत्वाधान   में   मनाए   जा   रहे   स्वामी   दयानंद   जन्मोत्सव   पखवाड़े   के   आज   चौदहवें   दिन   महाविद्यालय   के   शारीरिक   शिक्षा   विभाग   के   द्वारा   यज्ञ   का   आयोजन   किया   गया।   शारीरिक   शिक्षा   विभाग   के   विभागाध्यक्ष   डॉ   नरेंद्र   दुग्गल   एवं   योगाचार्य   श्री   उमेश   कुमार   के   साथ   विद्यार्थियों   ने   यज्ञ   में   भाग   लिया।   संस्कृत   विभागाध्यक्ष   एवं   इस   पखवाड़े   के   संयोजक   डॉ   अमित ...

भाजपा सरकार में जमकर हो रहा है व्यापारियों का शोषण : लखन सिंगला

Image
भाजपा सरकार में जमकर हो रहा है व्यापारियों का शोषण : लखन सिंगला             फरीदाबाद।  ओल्ड फरीदाबाद स्थित पुरानी सब्जी मण्डी में स्थानीय व्यापारियों द्वारा यहां व्याप्त समस्याओं को लेकर एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में मुख्य रूप से फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला, पूर्व पार्षद रोहित सिंगला, अनिल शर्मा व युवा कांग्रेसी नेता रिंकू चंदीला ने शिरकत करके व्यापारियों की समस्याओं को सुना। व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखते हुए बताया कि कोरोना महामारी के दौरान उनके व्यापार पहले से ही ठप्प पड़े है, ऊपर से निगम द्वार रोजाना उनकी दुकानों के बाहर रखे सामान को लेकर उनका चालान काटा जा रहा है, जो कि पूरी तरह से गलत है वहीं अगर सुविधाओं की बात की जाए तो पुरानी सब्जी मण्डी से नई सब्जी मण्डी तक कोई सोडियम लाईट लगी हुई नहीं है, मंडी की मुख्य सडक़ें भी टूटी हुई है और यहां नालियां व सीवरेज भी ओवरफ्लो रहते है, जिसके चलते व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है वहीं शहर में अपराधियों का बोलबाला है और यहां अक्सर चोरी, ल...

बंटी और बबली एवं उनके 2 सहायक क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने दबोचे । अभी तक विभिन्न राज्यों में 100 से अधिक वारदातों को दे चुके थे अंजाम

Image
बंटी और बबली एवं  उनके 2 सहायक क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने दबोचे । अभी तक विभिन्न राज्यों में 100 से अधिक वारदातों को दे चुके थे अंजाम आरोपियो से फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कार्पिओ व 4 मोबाइल फोन व फर्जी सिम कार्ड और एक पेन ड्राइव बरामद किए गए है। आरोपी मुख्य आरोपी दिपक झा पहले काल सेंटर में कर चुका है नौकरी फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम श्री नरेंद्र कादियान क्राइम के दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी निरीक्षक सेठी मालिक की टीम ने फरीदाबाद क्षेत्र में साइबर ठगी ड्रॉ निकलने का झांसा देने वाले  गिरोह के दीपक झा व दीक्षा को 20 फरवरी को एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था। गिरोह के दो आरोपियो दीपक व सुहैल को भी गिरफ्तर कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी दीपक झा फरीदाबाद के धीरज नगर आरोपी पहले अपनी मोबाइल रिपवेरिंग की दुकान चलाता था, दीक्षा दिल्ली के जीवन नगर आश्रम, सुहैल उत्तर प्रदेश के जिले बिजनोर के गांव हमानंगली हाल उत्तर प्रदेश के नोएडा के खजुरी कॉलोनी सेक्टर 44 का रहने वाला है। दीपक सिंह निवासी दिल्ली के जैतपुर का रहने वाला है।पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने...

भाजपा के मंडल अध्यक्ष भोपाल कश्यप हुए आप पार्टी में शामिल

Image
  भाजपा के मंडल अध्यक्ष भोपाल कश्यप हुए आप पार्टी में शामिल                             फरीदाबाद, 24 फरवरी। एनआईटी विधानसभा के भाजपा मंडल अध्यक्ष भोपाल कश्यप ने भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी जॉइन की। वहीं कबड्डी प्लेयर साहिल चौधरी ने तिगांव विधानसभा क्षेत्र से आप पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर फरीदाबाद के सैंकड़ों कार्यकर्ता हरियाणा के सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता जी से दिल्ली स्थित उनके निवास पर मिलने पहुंचे। भोपाल कश्यप एवं साहिल चौधरी ने भाजपा छोड़ अरविंद केजरीवाल की नीतियों एवं उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी का दामन थामा। उन्होंने कहा कि वह केजरीवाल द्वारा दिल्ली में कराए जा रहे कार्यों से बेहद प्रभावित हैं और चाहते हैं कि हरियाणा में भी दिल्ली की तर्ज पर विकास कार्य हो। इस मौके पर फरीदाबाद आए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पार्टी के सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी का लगातार विस्तार हो रहा है। जिस प्रकार से पूरे हरियाणा में युवा, म...

दिव्यांग कल्याण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल

Image
  दिव्यांग कल्याण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल FARIDABAD NEWS, 23 FEB,2022: आपको बता दें महेश्वरी सेवा ट्रस्ट फरीदाबाद द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी एवं समाज कल्याण विभाग फरीदाबाद तथा भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के सहयोग से फरीदाबाद के सेक्टर 7ए में माहेश्वरी सेवा सदन के अंदर एक विशाल निशुल्क दिव्यांग कल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है । प्राप्त जानकारी अनुसार  दिनांक 20 फरवरी से 24 फरवरी तक लगाए जाने वाले इस कैंप में अब तक 1100 विकलांग व्यक्तियों के रजिस्ट्रेशन हो चुके है और् लगभग 800 व्यक्तियों को संस्था द्वारा कैंप से लाभ दिया जा चुका है। जिला प्रशासन के तत्वाधान मे आयोजित इस कैंप मे दिव्यांगों को कृत्रिम पैर, कृत्रिम हाथ, पोलियो ग्रस्त व्यक्तियों को कलीपर्स, बैशाखियाँ, हाथ से चलाने वाली व्हील चेयर, ट्राई साइकिल और कानों के सुनने वाली मशीन इत्यादि निशुल्क वितरण किये जा रहे है। आज पूर्व मंत्री विपुल गोयल बतौर मुख्य अतिथि महेश्वरी मंडल सेक्टर 7ए कैम्प मे पहुँचे । पूर्व मंत्री ने संस्था के सभी पदाधिकारियों के इस नेक कार्य की सर...